4 में एक परिवार को उम्मीद, इस साल इनकम और सेविंग बढ़ेगी, सर्वे में सामने आई बात
Updated on
10-01-2025 04:14 PM
नई दिल्ली: 2025 में भारतीय घरों की आमदनी और बचत को लेकर काफी चिंताएं हैं। लोकल सर्कल्स के सर्वे के मुताबिक, सिर्फ 24% परिवारों को भरोसा है कि उनकी सालाना आय इस साल बढ़ेगी। ज्यादातर परिवारों का कहना है कि उनके रोजमर्रा के खर्चे बढ़ रहे हैं, जिसे पूरा करने के लिए मजबूरी में बचत के पैसों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सिर्फ 27% परिवारों को उम्मीद है कि इस साल में उनकी बचत बढ़ सकती है। सर्वे के आंकड़ों से पता चला कि 45% परिवारों का मानना है कि उनकी बचत में इस साल 25% तक की कमी आ सकती है।
ऐसे में जब देशभर के परिवार इस आर्थिक दबाव से जूझ रहे हैं, तो बजट 2025 में सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए जो उन्हें राहत दे सकें। लोकल सर्कल्स के इस सर्वे में 334 जिलों के 32 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें 67% पुरुष और 33% महिलाएं थीं। 40% लोग टियर 1 शहरों से, 27% टियर 2 शहरों से और 33% टियर 3 और 4 शहरों से थे। सर्वे में शामिल होने वाले लोकल सर्कल्स पर रजिस्टर्ड और भारतीय नागरिक थे।
सर्वे की मुख्य बातें
सर्वे में शामिल 24% परिवारों को भरोसा है कि इस साल उनकी वार्षिक आय में बढ़ोतरी होगी। करीब इतने ही परिवारों ने माना कि उनकी इनकम में 25% या इससे ज्यादा की आय में कमी होगी। 12 फीसदी ने कहा कि उनकी 10-25% इनकम घटेगी जबकि 4 फीसदी का मानना है कि उनकी आय 0-10% कम होगी। 27% परिवारों को भरोसा है कि 2025 में उनकी बचत बढ़ेगी। सर्वे के आंकड़ों से पता चला कि 45 फीसदी परिवारों का मानना है कि उनकी बचत में इस साल 25 फीसदी तक कमी आ सकती है।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…