एक पारी ने बचा लिया करियर, बार-बार मिल रहे मौके को बर्बाद कर रहा था ये खिलाड़ी
Updated on
10-10-2025 04:47 PM
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को जीतने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। यशस्वी जायसवाल ने इस पारी में शानदार शतक तो जड़ा ही, लेकिन इस दौरान एक और प्लेयर था जो जमका। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि साई सुदर्शन हैं। साई सुदर्शन ने इस मुकाबले में अपने बर्बाद हो रहे करियर को बचा लिया है। साई सुदर्शन को कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर बार-बार मौके दे रहे थे, लेकिन वह इन मौकों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।
वेस्टइंडीज की कर दी कूटाई
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में साई सुदर्शन ने इस मौके का काफी अच्छे से इस्तेमाल किया और विरोधी गेंदबाजों को जमकर कूटा। साई सुदर्शन जब बार-बार फ्लॉप हो रहे थे। तब कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। लोगों का कहना था कि साई सुदर्शन को जो मौके मिल रहे हैं, वह उसे बर्बाद कर रहे हैं। कई लोगों ने तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए एक अच्छा बल्लेबाज तक नहीं माना था। ऐसे में उन्होंने सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है।
यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में सिर्फ 58 रन के स्कोर पर अपनी विकेट खो दिया था। इसके बाद साई सुदर्शन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। जहां उन्होंने यशस्वी जायसवाल का साथ दिया और दोनों बल्लेबाजों के बीच एक दमदार साझेदारी हुई। इन दोनों ने मिलकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को काफी ज्यादा परेशान किया है। साई सुदर्शन के लिए इस पारी ने जीवनदान का काम किया है। अब वह चाहेंगे कि अपनी इस पारी को और भी बड़ा करें और भारत के लिए ऐसी पारियां आगे भी खलते रहे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…