सबके लिए एक तरह का KYC सरकार और रेगुलेटर में बातचीत, जानिए क्या बदल जाएगा
Updated on
22-02-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: नियम-कानूनों के दायरे से बाहर जाकर ऑनलाइन ऐप्स के जरिए कर्ज देने की हरकतों पर लगाम कसी जाए। फाइनैंशल सेक्टर में नो योर कस्टमर (KYC) प्रोसेस को सरल बनाया जाए और इसे डिजिटलाइज्ड किया जाए। देश-विदेश में जो आर्थिक स्थितियां उभर रही हैं, उन पर नजर बनाए रखी जाए, जिससे देश की माली हालत पर कोई आंच न आए। फाइनैंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बुधवार को ये निर्देश आरबीआई और सेबी सहित देश के फाइनैंशल सेक्टर के रेगुलेटरों को दिए। सीतारमण फाइनैंशल स्टेबिलिटी एंड डिवेलपमेंट काउंसिल (FSDC) की 28वीं मीटिंग की अध्यक्षता कर रही थीं। इस बैठक में मिनिस्ट्री के विभिन्न विभागों के सचिवों और चीफ इकनॉमिक अडवाइजर वी अनंत नागेश्वरन के अलावा आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास, सेबी चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन दीपक मोहंती और इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI के चेयरपर्सन देबाशीष पंडा मौजूद थे।
KYC प्रोसेस को सरल बनाने पर विचार
FSDC ने अर्थव्यवस्था के लिए रिस्क बन सकने वाले पहलुओं और इनसे निपटने की तैयारी पर चर्चा की। यूनिफॉर्म KYC नियम बनाने, पूरे फाइनैंशल सेक्टर में KYC रिकॉर्ड्स के उपयोग और KYC प्रोसेस को सरल बनाने पर भी विचार किया गया। ऑनलाइन ऐप्स के जरिए अनऑथराइज्ड लेंडिंग के दुष्प्रभावों और इन पर काबू पाने के उपायों पर चर्चा की गई।
जोखिम की स्थिति में तैयार रहने का निर्देश
मीटिंग में देश-विदेश की मैक्रो-फाइनैंशल सिचुएशन पर चर्चा की गई। वित्त मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी रेगुलेटर हालात पर नजर बनाए रखें और फाइनैंशल स्टेबिलिटी के लिए जोखिम बन सकने वाले किसी भी पहलू से निपट लिया जाए, इसके लिए जरूरी कदमों की तैयारी रखें। वित्त मंत्री ने फाइनैंशल सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए रेगुलेटरों के बीच तालमेल मजबूत करने पर भी बल दिया जिससे आर्थिक वृद्धि में इसकी भूमिका और मजबूत हो।
ये है मकसद
लैंडिंग ऐप के खिलाफ सतर्कता के साथ साइबर सिक्युरिटी से जुड़ी तैयारियों को बनाए रखना और फाइनैंशल सिस्टम को दुरुस्त बनाए रखने के लिए समय पर कार्रवाई करना शामिल है। केंद्र सरकार ने पिछले साल दिसंबर में संसद को बताया था कि Google ने अप्रैल 2021 और जुलाई 2022 के बीच अपने प्ले स्टोर से 2,500 से अधिक धोखाधड़ी वाले लैंडिंग ऐप को हटा दिया था।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…