1 करोड़ से भी महंगा एक रन... IPL में CSK को चूना लगा गया यह विदेशी ऑलराउंडर
Updated on
16-05-2023 08:06 PM
नई दिल्ली: नाम बड़े और दर्शन छोटे... हिंदी की यह कहावत इंडियन प्रीमियर लीग के कई प्लेयर्स पर सटीक बैठती है। फ्रैंचाइजी अक्सर प्लेयर्स की ब्रांड वैल्यू और इमेज के मद्देनजर ऑक्शन में अंधाधुंध बोली लगा देती है। टीमों के बीच मची होड़ का फायदा अक्सर ऐसे विदेशी प्लेयर उठा जाते हैं, जिनमें न तो खेलने का जज्बा दिखता है और न भारत में वक्त गुजारने का धैर्य। ऐसे ही एक प्लेयर को धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा था, जो बीच सीजन आईपीएल छोड़कर चला गया और अब उसका एक रन टीम को 1 करोड़ से भी महंगा पड़ा है।
पानी में बह गए 16.25 करोड़ रुपये जी हां! ठीक पहचाना आपने बेन स्टोक्स। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंग्लैंड के इस टेस्ट कप्तान को 16.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत देकर अपने साथ जोड़ा था। 16वें सीजन के लिए दिसंबर 2022 में हुई मिनी नीलामी में स्टोक्स के लिए सीएसके और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। दो करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले स्टोक्स को सवा 16 करोड़ रुपये मिलने के बाद ऐसा लग रहा था कि चेन्नई सुपरकिंग्स उन्हें धोनी का उत्तराधिकारी बनाना चाहती है। मगर खराब फिटनेस ने इसकी इजाजत नहीं दी।
ऐसे पड़ा एक करोड़ का एक रन ऐसे में अब इंग्लैंड का 31 वर्षीय टेस्ट कप्तान आईपीएल में आखिरी लीग मैच के बाद स्वदेश लौट जाएंगे ताकि उन्हें अगले महीने से शुरू हो रही एशेज श्रृंखला की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके। बेन स्टोक्स इस सीजन सिर्फ दो मैच ही खेल पाए, जिसमें उन्होंने सात और आठ रन बनाए। उन्होंने केवल एक ओवर किया जिसमें 18 रन दिए। इस लिहाज से देखा जाए तो धोनी का एक रन चेन्नई सुपरकिंग्स को एक करोड़ से भी महंगा पड़ा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज श्रृंखला 16 जून से शुरू होगी। इंग्लैंड एशेज की तैयारियों के सिलसिले में एक जून से आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…