मंदी की चपेट में होगी एक तिहाई दुनिया, चीन का होने वाला है सबसे बुरा हाल... नए साल पर IMF की चेतावनी
Updated on
02-01-2023 07:16 PM
नई दिल्ली: नया साल आते ही मंदी (recession) की आहट भी तेज होने लगी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख क्रिस्टालीना जॉर्जीवा (Kristalina Georgieva) ने चेतावनी दी है कि इस साल एक तिहाई दुनिया मंदी की चपेट में होगी। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका (US), यूरोपियन यूनियन (EU) और चीन (China) के लिए यह साल बहुत मुश्किल रहने वाला है। यूक्रेन जंग, महंगाई, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और चीन में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी से नया साल ग्लोबल इकॉनमी के लिए मुश्किलों से भरा रह सकता है। आईएमएफ के मुताबिक सबसे बुरा हाल चीन का होगा। इसकी वजह यह है कि कोरोना ने वहां की फैक्ट्रियों में भी दस्तक दे दी है। इससे देश के उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है। इससे पूरी दुनिया के प्रभावित होने की आशंका है। अक्टूबर में आईएमएफ ने 2023 के लिए इकनॉमिक ग्रोथ के आउटलुक में कटौती की थी।
जॉर्जीवा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हमारा अनुमान है कि नए साल में दुनिया की एक तिहाई इकॉनमी मंदी की चपेट में होगी। जो देश मंदी की चपेट में नहीं होंगे, वे भी इसका असर महसूस करेंगे। ऐसे देशों में लाखों पर इसका असर होगा।' यूक्रेन में चल रही जंग से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। साथ ही महंगाई को रोकने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा किया है। इस बीच चीन ने अपनी जीरो कोविड पॉलिसी को खत्म कर दिया है और फिर से इकॉनमी को खोलना शुरू कर दिया है। लेकिन देश में कोरोना अभी काबू में नहीं आया है। चीन के इस कदम से एक बार फिर दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…