एक विकेटकीपर तो दूसरी खब्बू बैटर, कौन हैं ये दो दिग्गज जो तैयार करेंगे टीम इंडिया की नई फौज
Updated on
20-06-2023 08:39 PM
मुंबई: भारतीय क्रिकेट के जूनियर ढांचे में बड़े बदलाव हुए हैं। बीसीसीआई ने वीएस तिलक नायडू को जूनियर सिलेक्शन कमिटी का अध्यक्ष बनाया है। जिन पर अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए युवा प्लेयर्स को तैयार करने की जिम्मेदारी है। दूसरी ओर बंगाल और रेलवे की पूर्व क्रिकेटर श्यामा साव को सीनियर वुमेंस नेशनल सिलेक्शन कमिटी में चुना गया जो मिठु मुखर्जी की जगह लेंगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘क्रिकेट सलाहकार समिति ने महिला चयन समिति और जूनियर क्रिकेट समिति में एक चयनकर्ता के पद के लिये आवेदनों पर विचार किया।’
कौन हैं वीएस तिलक नायडू पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नायडू ने 93 प्रथम श्रेणी मैचों में कर्नाटक, दलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह जूनियर चयन समिति में एस शरत की जगह लेंगे जो अब सीनियर चयन समिति का हिस्सा हैं। अटैकिंग स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले नायडू ने 2013 से 2016 तक KSCA जूनियर चयन समिति की अध्यक्षता की और 2015-16 सत्र के दौरान KSCA की वरिष्ठ चयन समिति में भी काम किया।
श्यामा साव के बारे में भी जानें बाएं हाथ की बल्लेबाज और बाएं हाथ की तेज गेंदबाज 51 वर्ष की साव ने 1995 में तीन टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करके दो अर्धशतक लगाए और पांच विकेट लिए। घरेलू सर्किट में साव ने बंगाल के लिए 1985 से 1997 के बीच में खेला और 1998 से 2002 के बीच रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। वह दो बार बंगाल के चयनकर्ता भी रहीं। मुखर्जी का कार्यकाल समाप्त हो गया है जो सितंबर 2020 में नियुक्त हुई थी।
महिला चयन समिति: नीतू डेविड (अध्यक्ष), रेणु मार्गरेट, आरती वैद्य, कल्पना वेंकटचा, श्यामा डे शॉ। जूनियर क्रिकेट कमेटी: वीएस तिलक नायडू (चेयरपर्सन), रणदेव बोस, हरविंदर सिंह सोढ़ी, पथिक पटेल, कृष्ण मोहन।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…