नई दिल्लीः प्याज की बढ़ीं कीमतें दुनियाभर के लोगों को रुला रही हैं। कीमतें आसमान छू रही हैं, ऐसे में लोगों को इसे अपनी थाली से हटाना पड़ा है। कई देशों ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। लैलाइन बासा मनीला के उत्तर में अपने खानपान व्यवसाय में स्प्रिंग रोल बनाने के लिए एक किलो प्याज खरीदती थीं, लेकिन फिलिपींस में बढ़ती कीमतों के कारण अब उन्होंने प्याज की आधी मात्रा का इस्तेमाल करने के लिए अपनी रेसिपी का नुस्खा बदल दिया है। मोरक्कन की राजधानी रबात में, फातिमा अब प्याज और टमाटर नहीं खरीदती हैं, क्योंकि वे बहुत महंगे हैं।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 12,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर दो महिलाओं के अनुभव से पता चलता है कि कैसे खाद्य आपूर्ति पर वैश्विक संकट खतरनाक मोड़ ले रहा है। दुनिया के पोषण के लिए महत्वपूर्ण सामग्री का उपभोग करने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हाल के महीनों में गेहूं और अनाज की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे कुछ हद तक चिंता कम हुई है, लेकिन सब्जी बाजार में चीजों के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं, जो एक स्वस्थ, स्थायी आहार की रीढ़ है और उसके स्वाद को बढ़ाने में प्याज का अहम रोल है।