9 मैच में सिर्फ 2 जीत, फिर भी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती राजस्थान रॉयल्स, जानिए पूरा समीकरण
Updated on
25-04-2025 02:30 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स की हालत खराब हो गई है। राजस्थान को इस सीजन में 7वीं हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान आईपीएल 2025 में अब तक कुल 9 मैच खेल चुकी है और उसके पास सिर्फ 4 अंक हैं। पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति को देखें तो वह 8वें स्थान पर है। वहीं इस सीजन में अभी राजस्थान रॉयल्स को 5 मैच और खेलने हैं।
वैसे तो किसी भी टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 अंक की जरूरत होती है, लेकिन राजस्थान जिस स्थिति में वहां से 16 अंक तक उसका पहुंचना नामुमकिन है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या 14 अंक के साथ कोई टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। कई बार प्लेऑफ का सिनेरियो इस तरह का बना है कि टीमें 14 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसे में आइए जानते हैं अब राजस्थान के लिए क्या समीकरण बन रहा है।
क्या प्लेऑफ में पहुंचेगी राजस्थान की टीम आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल को देखें तो गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 12-12 अंक लेकर प्लेऑफ की सबसे मजबूत दावेदारी में हैं। इसके अलावा रेस में मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स भी बनी हुई है, क्योंकि इन तीनों टीमों के पास 10-10 अंक है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति के अनुसार तो राजस्थान के लिए कोई मौका बनता हुआ नहीं दिख रहा है, क्योंकि सभी टीमें उससे बेहतर है।
हालांकि, टॉप की टीमों के साथ कोई बड़ा उलटफेर होता है और लगातार मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है तो स्थिति बदल सकती है, लेकिन उसके लिए राजस्थान को अपने बचे हुए मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। सिर्फ जीत ही नहीं, उसे अपने रन रेट को भी बेहतर करना पड़ेगा। राजस्थान के पास अभी 5 मैच बचे हुए हैं। ऐसे में वह इन सभी मैचों को जीतती है तो वह 14 अंक तक पहुंच सकती है। राजस्थान के लिए सिर्फ 14 अंक तक पहुंचना ही काफी नहीं होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…