कोई शैतान ही धोनी से नफरत करेगा, क्वॉलिफायर-1 से पहले हार्दिक पंड्या का बड़ा बयान
Updated on
23-05-2023 08:31 PM
चेन्नई: आईपीएल 2023 के क्वॉलिफायर-1 से ठीक पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संभवत: अपना अंतिम इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट खेल रहे करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी से मनमुटाव रखने के लिए किसी को भी शैतान बनना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला क्वॉलिफायर खेलेंगे।
पंड्या ने इस बीच इस मिथक को भी खारिज कर दिया कि भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी गंभीर व्यक्ति हैं। पंड्या ने सोशल मीडिया पर गुजरात टाइटंस द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘मैं हमेशा महेंद्र सिंह धोनी का प्रशंसक रहूंगा। इतने सारे प्रशंसकों और इतने सारे क्रिकेट प्रेमियों के लिए। आपको महेंद्र सिंह धोनी से नफरत करने के लिए शैतान बनने की जरूरत है।’
धोनी ने पिछले सत्र की तुलना में टीम में जो बदलाव किया है उसने एक बार फिर सुपर किंग्स को सुर्खियों में ला दिया है। पिछले सत्र में 10 टीम में नौवें स्थान पर रहने के बाद इस बार टीम प्ले ऑफ में जगह बना चुकी है और पांचवां आईपीएल खिताब जीतने की दावेदार है। मौजूदा सत्र में डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे ने सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और उसे खिताब का दावेदार बनाया है।
पंड्या ने कहा कि उन्होंने धोनी से क्रिकेट की कई बारीकियां सीखी हैं। उन्होंने कहा, ‘बहुत से लोग सोचते हैं कि माही (धोनी) गंभीर है। मैं चुटकुले सुनाता हूं और मैं उसे महेंद्र सिंह धोनी के रूप में नहीं देखता।’ पंड्या ने कहा, ‘जाहिर है कि मैंने उनसे बहुत सारी चीजें सीखी हैं, बहुत सारी सकारात्मक चीजें, जो मैंने सिर्फ उन्हें देखते हुए सीखी हैं, यहां तक कि अधिक बात नहीं करना भी।’
देश के शीर्ष ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए एक भाई की तरह हैं जिनके साथ वह मजे कर सकते हैं। गुजरात टाइटंस ने एक संदेश पोस्ट करते हुए धोनी को एक ‘कप्तान। नेतृत्वकर्ता। लीजेंड और एक भावना’ करार दिया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…