सिर्फ नौ कप्तान ही पहुंचे, कहां गायब थे रोहित शर्मा, टेंशन में होगी मुंबई इंडियंस
Updated on
31-03-2023 07:34 PM
अहमदाबाद: आईपीएल-2023 की शुरुआत की पूर्व संध्या पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सभी टीमों के कप्तानों की तस्वीर ली गई। आईपीएल की ओर से जारी तस्वीर में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर बाकी सभी टीमों के कप्तान नजर आए। इस पर तरह-तरह के कयास शुरू हो गए। सोशल मीडिया पर मजाक भी होने लगा कि रोहित अब ट्रॉफी के साथ ही फोटो खिंचवाएंगे। हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक वह थोड़ा अस्वस्थ थे और इसी वजह से कप्तानों के फोटो सेशन में नहीं जा सके।
दरअसल, डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ओपनिंग मैच से पहले सारे कप्तान आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी के साथ पोज देने पहुंचे थे, लेकिन इस तस्वीर से एक बड़ा नाम यानी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा गायब थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि तस्वीर में रोहित क्यों नहीं हैं।
इस बीच, भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी टीम के अन्य कप्तानों के साथ पोज दे रहे थे, इससे ये पता चल गया कि ऐडन मार्करम की गैरहाजिरी में वही सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करेंगे। एडेन मार्कराम को हैदराबाद ने इसी साल कप्तान बनाया है, जो अपनी राष्ट्रीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए नीदरलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला में प्रोटियाज का नेतृत्व कर रहे हैं।
इस बीच, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस थोड़ा संकट में दिख रही है क्योंकि वेजसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में पेस अटैक कमजोर नजर आ रहा है। साथ ही टीम को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन की भी कमी खलेगी जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं। उनकी अनुपलब्धता ने मुंबई के पेस अटैक को झटका दिया है और उनके हमवतन जेसन बेहरेनडॉर्फ की अब जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…