सिर्फ दो प्लेयर ही बचा पाए जगह, आज कहां और किस हालात में है 2008 एशिया कप का भारतीय स्क्वॉड
Updated on
22-06-2023 08:52 PM
नई दिल्ली: 2008 के बाद यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। दिलचस्प बात है कि आखिरी बार पाकिस्तानी सरजमीं पर जो टूर्नामेंट हुआ था, वह भी एशिया कप ही था। एशियाई क्रिकेट काउंसिल यानी ACC ने इसकी तारीखों का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट पहली बार हाइब्रिड मॉडल में हो रहा है। जिसके 13 में से चार मैच पाकिस्तान तो बाकि श्रीलंका में होंगे। मगर 2008 में घर पर खेलने के बावजूद पाकिस्तान फाइनल तक नहीं पहुंच पाया था। भारत उस मेगा इवेंट में उपविजेता रहा था। चलिए इस आर्टिकल में नजर डालते हैं भारतीय टीम के स्क्वॉड पर...
बल्लेबाज और विकेटकीपर्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और रॉबिन उथप्पा
गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते थे। मिडिल ऑर्डर में एमएस धोनी, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और रॉबिन उथप्पा दम दिखाते थे। रोहित शर्मा को छोड़कर आज सारे प्लेयर्स संन्यास ले चुके हैं। धोनी अभी भी आईपीएल में खेलते हैं। रैना, गंभीर और सहवाग बतौर कमेंटेटर टीवी पर नजर आते हैं।
ऑलराउंडर्स: युवराज सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान भारत इस टूर्नामेंट में मजबूत स्क्वॉड के साथ उतरा था। ऐसे कई प्लेयर्स थे जो बल्लेबाजी के साथ-साथ बोलिंग करना भी जानते थे। टीम को तेज बैटिंग के साथ स्पिन विकल्प देने वाले युवराज सिंह, सुरेश रैना भी संन्यास ले चुके हैं जबकि इरफान पठान और यूसुफ पठान रिटायरमेंट के बाद घरेलू टी-20 लीग में दम दिखाते नजर आते हैं। युवी को छोड़कर तीनों प्लेयर्स अलग-अलग चैनल्स के लिए कमेंट्री भी करते हैं।
बोलर्स: पीयूष चावला, मनप्रीत गोनी, प्रवीण कुमार, प्रज्ञान ओझा, ईशांत शर्मा और आरपी सिंह गेंदबाजी विभाग के इन दिग्गजों में ईशांत शर्मा को छोड़कर सारे प्लेयर्स या तो संन्यास ले चुके हैं या फिर एक्टिव क्रिकेट से दूर है। ईशांत भारतीय टीम के लिए अब भी टेस्ट मैच खेलते हैं तो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से दम दिखाते हैं। दूसरी ओर पीयूष चावला ने भी इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस देकर बताया कि उनके भीतर अब भी कितना क्रिकेट बचा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…