Select Date:

इलेक्शन में AI का इस्तेमाल नहीं करने देगा OpenAI कंपनी ने कहा चुनावों की निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी

Updated on 17-01-2024 02:23 PM

US बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन OpenAI ने कहा है कि AI का इस्तेमाल भारत में लोकसभा चुनाव कैंपेन के लिए नहीं किया जा सकेगा। चुनाव निष्पक्ष आधार पर होना जरूरी है। OpenAI ने सोमवार को कहा कि वह कुछ ऐसे टूल लाएगी, जिससे डीपफेक वीडियोज, फोटोज और फेक न्यूज को रोका जा सके।

OpenAI ये दो बड़े बदलाव करेगी...

1. ChatGPT में जानकारी देने वाली लिंक्स अटैच करेगी
OpenAI का कहना है कि यूजर्स ChatGPT के जरिए रियल-टाइम जानकारी हासिल कर सकेंगे। चैटबॉट ने सूचना कहां से ली है, इसके लिए वो लिंक्स भी अटैच करेगी। फिलहाल ChatGPT में यह फीचर नहीं है।
कंटेट को इस्तेमाल करने के लिए कंपनी CNN, फॉक्स न्यूज, टाइम और ब्लूमबर्ग समेत कई मीडिया संस्थानों के साथ बातचीत कर रही है। एक्सेल स्प्रिंगर SE और एसोसिएट प्रेस के साथ कंपनी पहले ही समझौता कर चुकी है।

2. AI से जेनरेट तस्वीरों का पता चल सकेगा
OpenAI ने कहा कि वो ऐसा टूल लाने जा रहे हैं, जिससे AI से जेनरेट तस्वीरों की पहचानने में मदद होगी। इसके लिए कंपनी तस्वीरों को एनकोड करना शुरू करेगी। इससे यूजर्स को तस्वीर बनाने वाले और बनाने के समय तक की जानकारी मिल सकेगी। इससे लोग यह पता लगा सकेंगे कि कोई तस्वीर असली है या उसे कंप्यूटर की मदद से तैयार किया गया है।

AI के रिस्क पर 29 देश रखेंगे नजर
1 नवंबर 2023 को यूके ने AI सेफ्टी समिट होस्ट की थी, जहां अमेरिका, चीन, जापान, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और भारत और यूरोपीय संघ सहित 29 देशों ने एक डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर करने पर सहमति व्यक्त की थी। इसमें कहा गया था कि AI के संभावित रिस्क से निपटने के लिए ग्लोबल एक्शन की जरूरत है।

इसके बाद एक महीने बाद 12 दिसंबर को भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ग्लोबल पार्टनरशिप इवेंट (GPAI समिट-2023) में हुआ। यहां सभी देशों ने एक सुर में कहा कि हमें AI के इथिकल यूज के लिए मिलकर ग्लोबल फ्रेमवर्क तैयार करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.