Select Date:

OpenAI का काम बेहद महत्वपूर्ण सरकार के साथ सहयोग के लिए तैयार रहना होगा

Updated on 04-12-2023 03:33 PM

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI के बोर्ड मेंबर लैरी समर्स ने कहा कि कंपनी का काम असाधारण रूप से महत्वपूर्ण है। उसे रेगुलेटरी इश्यू, नेशनल सिक्योरिटी इश्यू, टेक्निकल इश्यू के डेवलपमेंट पर सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तैयार रहना होगा।

यह टिप्पणी इस बात पर प्रकाश डालती है कि पूर्व अमेरिकी ट्रेजरी सचिव समर्स सिलिकॉन वैली स्टार्टअप में क्या काम करने की योजना बना रहे हैं। कंपनी के को-फाउंडर ऑल्टमैन की वापसी के बाद समर्स हाल ही में OpenAI के नए बोर्ड में शामिल हुए हैं।

समर्स ने यह भी कहा कि वह इस साल की शुरुआत में दिए गए अपने बयान पर कायम हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि AI कुछ लोगों की नौकरियां ले सकता है। उन्होंने वाइट कॉलर जॉब्स के जाने का अंदेशा जताया था। डेस्क से काम करने वालों को वाइट कॉलर वर्कर कहा जाता है।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट रह चुके हैं समर्स
68 साल के समर्स क्लिंटन एडमिनिस्ट्रेशन में 1999 से 2001 तक ट्रेजरी सचिव थे। 2009 में राष्ट्रपति ओबामा के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर बने थे। उनकी इकोनॉमिक स्किल और वॉशिंगटन से उनके कनेक्शन OpenAI के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

समर्स 2001 से 2006 तक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। वह वर्तमान में चार्ल्स डब्ल्यू. एलियट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और हार्वर्ड केनेडी स्कूल में मोसावर-रहमानी सेंटर फॉर बिजनेस एंड गवर्नमेंट के डायरेक्टर के रूप में काम करते हैं।

18 नवंबर को सैम ऑल्टमैन को बोर्ड ने निकाल दिया था
सैम ऑल्टमैन को 18 नवंबर को कंपनी ने निकाल दिया था। बोर्ड ने कहा था कि अब उन्हें ऑल्टमैन की काबिलियत पर भरोसा नहीं है। ऑल्टमैन के अलावा कंपनी के प्रेसिडेंट ग्रैग ब्रॉकमैन को बोर्ड ने पद से हटा दिया था। बाद में उन्होंने भी कंपनी छोड़ दी थी।

हालांकि, एम्प्लॉइज और इन्वेस्टर्स के दबाव के बाद ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन की कंपनी में वापसी हुई। नया बोर्ड भी बनाया गया है। ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन को बाहर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पिछले बोर्ड के 4 मेंबर्स में से 3 को हटा दिया गया।

नए बोर्ड में इन 4 मेंबर्स में से केवल एक मेंबर एडम डी'एंजेलो बचे हैं। अब नए बोर्ड में सैम ऑल्टमैन, ग्रैग ब्रॉकमैन और एडम डी'एंजेलो के अलावा ब्रेट टेलर और लैरी समर्स है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.