Select Date:

सबसे कम पारी में 15 हजार रन बनाने वाले ओपनर, टॉप-5 में तीन भारत के ही दिग्गज

Updated on 03-08-2024 01:58 PM
रोहित शर्मा ने 2007 में भारत के लिए डेब्यू किया था। 2013 में भारत के लिए वनडे और टी20 में नियमित ओपनिंग शुरू की थी। टेस्ट में 2019 में उन्हें ओपनिंग मिली। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के रूप में 15000 रन रन पूरे कर लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित ने यह उपलब्धि हासिल की। इस मौके पर हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले टॉप-5 ओपनर के बारे में बताते हैं।

सचिन तेंदुलकर- 331 पारी

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल मैच में सबसे कम पारी में 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन शुरुआत में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज थे। बाद में उन्होंने सिर्फ वनडे में ओपनिंग शुरू की। 331 पारी में सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन पूरे किए।

​रोहित शर्मा- 352 पारी​

रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। भारतीय कप्तान रोहित तीनों फॉर्मेट में ओपनिंग करते हैं। उन्होंने जून में वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। ओपनर के रूप में रोहित के नाम 15039 रन हो गए हैं।

​डेविड वॉर्नर- 361 पारी​

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर नियमित ओपनर हैं। करियर की शुरुआत से ही वह सलामी बल्लेबाजी करते हैं। कुछ गिने चुने मौके पर ही उन्होंने किसी और पोजिशन पर बैटिंग की है। 361 पारियों में उन्होंने इंटरनेशनल मैचों में अपने 15000 रन पूरे किए थे।

वीरेंद्र सहवाग- 363 पारी

वीरेंद्र सहवाग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 363 पारियों में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 15 हजार पूरे किए थे। सहवाग भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल हैं।

​ग्रीम स्मिथ- 368 पारी

साउथ अफ्रीका के महान कप्तानों में शामिल ग्रीन स्मिथ का नाम भी इस लिस्ट में है। स्मिथ ने अपने इंटरनेशनल करियर में 17236 रन बनाए हैं। ओपनिंग करते हुए स्मिथ ने 15 हजार रन 368 पारियों में पूरे किए थे। 2014 में स्मिथ ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.