Select Date:

ओपनिंग या मिडिल ऑर्डर, ईशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ कहां करेंगे बैटिंग रोहित शर्मा ने कर लिया है फैसला!

Updated on 01-09-2023 02:16 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम एशिया कप (Asia Cup) में पाकिस्तान (IND vs PAK) से मुकाबले के लिए तैयार है। 2 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर करीब चार साल बाद वनडे में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी। इस मैच से पहले अनफिट होने की वजह से टीम इंडिया के प्रमुख विकेटकीपर केएल राहुल बाहर हैं। वह टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे। उनकी जगह ईशान किशन का खेलना पक्का है। लेकिन सवाल है कि ईशान ओपनर हैं और राहुल मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं।


कहां बैटिंग करेंगे ईशान?

हर किसी के मन में यही सवाल है कि ईशान किशन कहां बैटिंग करेंगे। वेस्टइंडीज दौरे पर ओपनिंग करते हुए उन्होंने लगातार तीन वनडे में फिफ्टी ठोकी थी। ओपनिंग में ही उनके नाम दोहरा शतक बी है। लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट को माने तो ईशान एशिया कप में नंबर-4 या नंबर-5 पर खेलते नजर आएंगे। पाकिस्तान के साथ ही नेपाल के खिलाफ मुकाबले में ईशान मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते दिखेंगे।

रोहित नहीं चाहते टॉप-3

एशिया कप के लिए श्रीलंका रवाना होने से पहले बेंगलुरु के पार अलुर टीम इंडिया का कैंप लगा था। इसके बाद भारत के थिंक-टैंक ने टॉप-3 को नहीं तोड़ने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार रोहित नहीं चाहते कि टॉप-3 बल्लेबाज किसी और नंबर पर उतरे। इसके बजाय ईशान किशन को मध्य क्रम में आजमाने का फैसला किया है क्योंकि वह बाएं हाथ के खिलाड़ी होने के कारण कुछ अलग भी लाएंगे।

क्यों सैमसन को नहीं मिलेगा मौका?

केएल राहुल कमर की चोट से उबर रहे हैं। भारत के मैनेजमेंट ने ईशान किशन को मध्यक्रम में बल्लेबाजी कराने का मन बना लिया है। एशिया कप के रिजर्व खिलाड़ी में संजू सैमसन का नाम है। संजू मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। लेकिन उनका वर्ल्ड कप 2023 में चयन होना मुश्किल है। इसकी वजह से टीम मैनेजमेंट किशन को नंबर 4 या 5 पर आजमाने की योजना बना रहा है। टीम मैनेजमेंट का यह भी मानना है कि संजू टीम में आते हैं कि वर्ल्ड कप का चयन और उलझ जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.