Select Date:

ऑपरेशन अमिस्ताद: भूकंप से 'तबाह' वेनेजुएला के लिए भारत बना संकट का साथी, देवदूत बने सेना के डॉक्‍टर

Updated on 29-06-2026 01:36 PM
काराकस: वेनेजुएला में बीते हफ्ते आए दो विनाशकारी भूकंपों से भारी तबाही मची है। जानमाल के भारी नुकसान के बाद वेनेजुएला के लोग इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे है। वेनेजुएला को इस मुश्किल वक्त में दुनिया के जिन देशों से उनको मदद मिल रही है। उनमें एक अहम नाम भारत का है। भारत की सेना की मेडिकल टीमें वेनेजुएला के लोगों की संकट की साथी बनते हुए उनको हेल्प कर रही है। साथ ही मलबों को हटाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मदद दे रही हैं।

भारत ने वेनेजुएला की मदद के लिए 'ऑपरेशन अमिस्ताद' चलाया है। यह ऑपरेशन साबित कर रहा है कि एक सच्चे दोस्त की तरह भारतीय वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़े हैं। 41 सदस्यों वाले इस मानवीय मिशन में बचाव विशेषज्ञ और मेडिकल पेशेवर शामिल हैं। यह मिशन स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर खोज और बचाव कार्यों में मदद करने के साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और मानवीय राहत सामग्री पहुंचाएगा।

भारत सरकार ने क्या कहा है

भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत ने विनाशकारी भूकंप के बाद राहत कार्यों के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया है। इस अभियान के तहत, भारतीय वायु सेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान 26 जून 2026 की सुबह वेनेजुएला गए हैं। इनमें मानवीय राहत सामग्री और 41 सदस्यीय बचाव दल शामिल था, जो राहत और बचाव कार्यों में सहायता करेगा।

मंत्रालय के मुताबिक राहत सामग्री में एक आत्मनिर्भर भारतीय चिकित्सा दल, एचएडीआर पैलेट और दवाओं से लैस भारतीय सेना का एक फील्ड अस्पताल, 30 टन राहत सामग्री, 6 टन दवाएं और चिकित्सा उपकरण और 2 भीष्म क्यूब पोर्टेबल अस्पताल शामिल थे। बयान में कहा गया है कि इस कठिन समय में भारत वेनेजुएला सरकार और वहां के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

वेनेजुएला में भूकंप

वेनेजुएला में 24 जून 2026 को आए विनाशकारी दोहरे भूकंपों के कारण अब तक 1,450 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक मिनट के भीतर आए 7.1 और 7.5 की तीवर्ता के इन भूकंपों में तान हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। अभी भी 50 हजार ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है।

वेनेजुएला में बुधवार, 24 जून कीशाम को ये दो बहुत तेज भूकंप आए, जिसमें जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। खासतौर से राजधानी काराकस में कई इमारतों जमींदोज हो गईं। ये दोहरे भूकंप वेनेजुएला में एक सदी से भी ज्यादा समय में एक साथ आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.