Select Date:

IPO से कमाने का मौका: आज से लगा सकेंगे दांव, GMP में उछाल

Updated on 14-09-2022 06:11 PM
हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) आज बुधवार, 14 सितंबर, 2022 को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। निवेशक इस इश्यू में 17 सितंबर तक पैसे लगा सकेंगे। हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल आईपीओ का प्राइस बैंड ₹314-330 प्रति शेयर तय किया गया है। हर्षा इंजीनियर्स के आईपीओ में 455 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू जारी  किए जाएंगे। इस आईपीओ में मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ₹300 करोड़ तक का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) भी शामिल हैं।

क्या चल रहा GMP?
बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, हर्षा इंजीनियर्स के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹210 के प्रीमियम (GMP) पर उपलब्ध हैं। कंपनी के शेयर सोमवार, 26 सितंबर, 2022 को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। 

कौन हैं प्रमोटर्स?
ओएफएस के हिस्से के रूप में, राजेंद्र शाह 66.75 करोड़ रुपये तक, हरीश रंगवाला 75 करोड़ रुपये तक, पिलक शाह 16.50 करोड़ रुपये तक, चारुशीला रंगवाला 75 करोड़ रुपये और निर्मला शाह 66.75 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे।

आईपीओ से मिले रकम का यहां होगा यूज
कंपनी आईपीओ के जरिए प्राप्त राशि का उपयोग लोन भुगतान, मशीनरी की खरीद के, बुनियादी ढांचे की मरम्मत और मौजूदा उत्पादन सुविधाओं के नवीनीकरण और सामान्य कॉर्पोरेट प्रस्तावों के लिए किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.