Select Date:

आज से 3 IPO में निवेश का मौका, ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है भाव और किसने मचाई हुई है धूम? जानें पूरी डिटेल

Updated on 29-07-2025 02:06 PM
नई दिल्ली: इस हफ्ते भी आईपीओ की बहार आई हुई है। आज मंगलवार से तीन नए आईपीओ निवेश के लिए खुल गए हैं। इनके नाम आदित्य इंफोटेक लिमिटेड ( Aditya Infotech Ltd), लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड ( Laxmi India Finance Ltd) और केटेक्स फैब्रिक्स लिमिटेड (Kaytex Fabrics Ltd) हैं। इनमें आदित्य और लक्ष्मी मेन बोर्ड से और केटेक्स एसएमई सेगमेंट से है। इनमें एक आईपीओ ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा है। हालांकि बाकी के दोनों भी अच्छी स्थिति में हैं। ग्रे मार्केट में चल रहे भाव के मुताबिक ये लिस्टिंग पर निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दे सकते हैं।

1. Aditya Infotech Ltd

इस आईपीओ में 31 जुलाई तक बोली लगा सकते हैं। इसका इश्यू साइज 1300 करोड़ रुपये है। इसका प्राइस बैंड 640 से 675 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 22 शेयर हैं। इसके लिए कम से कम 14,850 रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है। इसकी लिस्टिंग 5 अगस्त को हो सकती है।

क्या है ग्रे मार्केट में भाव?

इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 255 रुपये था। यानी यह आईपीओ शेयर मार्केट में 37.78% फीसदी प्रीमियम के साथ 930 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर जबरदस्त मुनाफा होगा।

2. Laxmi India Finance Ltd

इस आईपीओ का इश्यू साइज 254.26 करोड़ रुपये है। इसमें भी 31 जुलाई तक बोली लगाने का मौका मिलेगा। इसका प्राइस बैंड 150 से 158 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 94 शेयर हैं। इसके लिए निवेशकों को कम से कम 14,852 रुपये निवेश करने होंगे। एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है। इसकी भी लिस्टिंग 5 अगस्त को हो सकती है।

क्या है इसका जीएमपी?

इस आईपीओ को भी ग्रे मार्केट में अच्छा समर्थन मिल रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में इसके जीएमपी में गिरावट आई है। मंगलवार सुबह 10 बजे इसका जीएमपी 9 रुपये था। यानी यह आईपीओ 5.70% प्रीमियम के साथ 167 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

3. Kaytex Fabrics Ltd

यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। इसका इश्यू साइज 69.81 करोड़ रुपये है। इसमें बोली लगाने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। इसक प्राइस बैंड 171 से 180 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 800 शेयर हैं। इसके लिए निवेशकों को 1.44 लाख रुपये निवेश करने होंगे। रिटेल निवेशक को कम से कम और अधिकतम दो लॉट बुक कराने होंगे। इसके लिए कम से कम 2.88 लाख रुपये निवेश करने होंगे।

ग्रे मार्केट में क्या स्थिति?

इस आईपीओ को भी ग्रे मार्केट में जबरदस्त भाव मिल रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे इसका जीएमपी 32 रुपये था। यानी यह आईपीओ 17.78% प्रीमियम के साथ 212 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। ऐसे में यह आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर अच्छा मुनाफा दे सकता है।

क्या सब्सक्राइब करना चाहिए?

आदित्य इंफोटेक के आईपीओ को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह है। ब्रोकरेज फर्म बजाज ब्रोकिंग ने इस आईपीओ को सावधानी के साथ सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कंपनी के ब्रांड पार्टनरशिप मजबूत हैं, लगातार ग्रोथ हो रही है और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी अच्छा है। लेकिन, कंपनी की वैल्यूएशन ज्यादा है और रिटर्न रेशियो (RoE 22%, RoCE 20%) भी बहुत ज्यादा नहीं है। RoE और RoCE से पता चलता है कि कंपनी अपने निवेशकों के लिए कितना मुनाफा कमा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.