Select Date:

आज से प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के IPO में निवेश का मौका

Updated on 27-02-2024 01:55 PM

स्टेबलाइजर्स बनाने वाली कंपनी प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO रिटेल निवेशकों के लिए आज यानी 27 फरवरी से ओपन हो गया है। इसमें 29 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। 5 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹235.32 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 13,761,225 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। यह पूरी तरह से फ्रेश IPO है, जिसमें कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर ऑफर फॉर सेल के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे।

मिनिमम ₹14,877 करने होंगे निवेश
प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹162-₹171 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 87 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹171 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,877 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1131 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹193,401 खर्च करने होंगे।

ग्रे मार्केट में प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का प्रीमियम 58%
IPO ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 58% यानी ₹100 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹171 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹271 पर हो सकती है। हालांकि, यह केवल अनुमान होता है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से काफी अलग होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.