Select Date:

आज से JSFB सहित तीन IPO में निवेश का मौका : 9 फरवरी तक कर सकेंगे अप्लाई 14 फरवरी को मार्केट में होंगे लिस्ट

Updated on 07-02-2024 01:14 PM

आज यानी 7 फरवरी से 3 IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन हो गए हैं। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (JSFB), राशि पेरिफेरल्स लिमिटेड और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक अपना IPO लेकर आई हैं। रिटेल निवेशक इन तीनों IPO में 9 फरवरी तक बिडिंग कर सकते हैं। तीनों कंपनी के शेयर 14 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस IPO का प्राइस बैंड ₹393 -₹414 प्रति शेयर रखा गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹570 करोड़ जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO में मिनिमम ₹14,904 इन्वेस्ट कर सकते हैं इसके लिए आपको अपर प्राइज बैंड ₹414 के हिसाब से मिनिमम 1 लॉट यानी 36 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। अधिकतम निवेश के लिए 13 लॉट यानी 468 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹193,752 इन्वेस्ट करने होंगे।

2006 में स्थापित जना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है जो मुख्य रूप से MSME लोन, किफायती होम लोन, NBFC को सावधि लोन,फिक्स डिपॉजिट पर लोन, 2 व्हीलर के लिए लोन और गोल्ड लोन ऑफर करती है।

राशि पेरिफेरल्स लिमिटेड
राशि पेरिफेरल्स IPO का प्राइस बैंड ₹295 -₹311 प्रति शेयर रखा गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹600 करोड़ जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO में मिनिमम ₹14,928 इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपर प्राइस बैंड ₹311 के हिसाब से मिनिमम 1 लॉट यानी 48 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। अधिकतम निवेश के लिए 13 लॉट यानी 624 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,064 इन्वेस्ट करने होंगे।

राशि पेरिफेरल्स कंपनी ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड्स की नेशनल डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर है। कंपनी 1989 में स्थापित हुई थी।ये ग्लोबल ब्रांड्स की इंफॉर्मेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी को डिस्ट्रीब्यूट करती है।

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस IPO का प्राइस बैंड ₹445 -₹468 प्रति शेयर रखा गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹523.07 करोड़ जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO में मिनिमम ₹14,976 इन्वेस्ट कर सकते हैं इसके लिए आपको अपर प्राइज बैंड ₹468 के हिसाब से मिनिमम 1 लॉट यानी 32 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। अधिकतम निवेश के लिए 13 लॉट यानी 416 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,688 इन्वेस्ट करने होंगे।

1999 में स्थापित कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड एक छोटा फाइनेंस बैंक है। कंपनी की ब्रांच बेस्ड ऑपरेटिंग मॉडल के साथ सेमी अर्बन और ग्रामीण इलाकों में मजबूत उपस्थिति है। कंपनी मिडिल क्लास वर्ग को फोकस कर बैंकिंग सेवाएं देती है इसका मुख्यालय जालंधर, पंजाब में है। 30 जून 2023 तक कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक की कुल 172 ब्रांचो और 174 एटीएम के साथ पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपस्थिति है



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.