Select Date:

हिंडनबर्ग-अदाणी पर चर्चा चाहता है विपक्ष, दोनों सदनों में हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Updated on 02-02-2023 05:42 PM
नई दिल्ली: बजट 2023 पेश होने के बाद अब संसद में घमासान मच गया। स्थगन प्रस्ताव के नोटिस दोनों सदनों में दिए गए थे। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे। ऐसे में 3-4 मिनट में ही स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राज्यसभा के सभापति ने भी नोटिस को उचित नहीं माना। इस पर सदस्य शोर मचाने लगे। इसके बाद उच्च सदन की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दरअसल, आज कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ बॉर्डर के हालात पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था। यही नहीं, अडानी एंटरप्राइजेज के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर भी विपक्षी सांसद चर्चा करना चाहते थे और दो सांसदों ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था। CPI(M) राज्यसभा सांसद डॉ. वी शिवदासन ने भी रूल 267 के तहत हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था। लेकिन दोनों ही सदनों में सभापति ने इसे स्वीकार नहीं किया।
बजट की घोषणाओं पर भाजपा के नेता तारीफ कर रहे हैं, वहीं पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने इसे संवेदनहीन बजट बताया है और कहा कि इसने ज्यादा लोगों की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई है।

संसद शुरू होते ही मचा हंगामा

प्रश्नकाल शुरू होते ही मचा हंगामा। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से कहा कि आप सदन की मर्यादा को लांघ रहे हैं। उन्होंने सभी सदस्यों को अपनी सीट पर जाने को कहा तो फिर शोर शराबा बढ़ गया। बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल सदन का महत्वपूर्ण समय होता है। इसके बाद भी शोर-शराबा नहीं थमा, तो लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई।

टीम राहुल vs टीम मोदी

इससे पहले सदन में आने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टॉप मंत्रियों के साथ बैठक की थी। समझा जाता है कि विपक्ष के हमले रोकने के लिए रणनीति बनाई गई। उधर, विपक्षी दलों के नेताओं ने भी आज के लिए रणनीति बनाई थी। विपक्ष की बैठक में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और सांसद संजय राउत भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां संसद के दोनों सदनों में हिंडनबर्ग रिपोर्ट और अडानी का मुद्दा उठाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.