प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ोतरी के लिए 5-5 कैंप लगाने का आदेश, शनिवार-रविवार को भी होगा काम
Updated on
18-03-2024 12:54 PM
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने हर जोन में तैनात इंस्पेक्टर्स को पांच-पांच कैंप लगाने का आदेश दिया है जिससे कि कैंप में आकर ज्यादा से ज्यादा लोग अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर सके। कैंप लगाने में किसी तरह के फर्जीवाड़े की संभावना को देखते हुए हेड क्वॉर्टर ने कैंप की वीडियो भेजने का आदेश भी दिया है। अधिकारियों का कहना है कि 3,500 करोड़ के टारगेट को पूरा करना भले ही असंभव लग रहा है, लेकिन उनकी कोशिश रहेगी कि 31 मार्च तक पिछले साल के टारगेट (2400 करोड़) तक पहुंचें।
प्रॉपर्टी टैक्स विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 11.62 लाख प्रॉपर्टी मालिक अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान कर चुके हैं। एमसीडी को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 1,887 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो 2,400 करोड़ का टारगेट पूरा होने में 513 करोड़ की कमी है। पिछले साल 13.29 लाख लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया था। इन आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो अभी तक लगभग 1.67 लाख लोगों ने अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया है। ऐसे लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली करने के लिए प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने अब अपने इंस्पेक्टरों को एक्टिव करने की योजना बनाई है। एक इंस्पेक्टर को अपने इलाके में कम से कम पांच कैंप लगाने के लिए कहा है।
कितने कैंप लगाने की योजना
अधिकारी ने बताया कि 12 जोन में प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के 150 से अधिक इंस्पेक्टर तैनात हैं। इस तरह आने वाले 15 दिन के भीतर लगभग 600 कैंप लगाए जा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि इलाके की आरडब्ल्यूए, मार्केट असोसिएशन और ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज के सहयोग से लगाए जाने वाले कैंपों के माध्यम से इतनी धनराशि अवश्य आ जाएगी जिससे पिछले साल के टारगेट तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इसलिए प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने 31 मार्च तक शनिवार और रविवार को भी अपने ऑफिस खुले रखे हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…