ये गाने थे नॉमिनेट
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जैकलीन (Jacqueline Fernandez) स्टारर 'टेल इट लाइक अ वुमन' का गाना 'तालियां' भी बेस्ट गाने में ऑस्कर के लिए दावेदार था। इसी कैटेगरी में कंपीट करने वाले बाकी के गानों में 'टॉप गन: मेवरिक' से लेडी गागा का 'होल्ड माई हैंड', 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' से रिहाना का 'लिफ्ट मी अप' और सोन लक्स, मित्सकी, डेविड बायरन का 'दिस इज़ ए' शामिल हैं। लेकिन RRR के गाने ने बाजी मार ली।एमएम केरावनी और चंद्रबोस की 'आरआरआर' से 'नाटू नाटू' ने अवॉर्ड जीतकर सभी को पछाड़ दिया।
