ऑस्कर जीत चुकीं गुनीत मोंगा लेकर आईं नई वेब सीरीज 'गुटर गूं', जानें कब और कहां देखें शो
Updated on
04-04-2023 08:42 PM
'गुटर गूं' अमेजन मिनी टीवी पर आने वाली टीनएज रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें दो टीनएजर्स की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी उम्र के साथ आने वाली उथल-पुथल और कंफ्यूजन के बीच प्यार मे पड़ जाते हैं। इसे ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है। इसमें 'द फैमिली मैन' फेम अश्लेषा ठाकुर और विशेष बंसल हैं। गुनीत ने इसी साल 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के लिए ऑस्कर जीता है।
ये है शो की कहानी मेकर्स ने पिछले हफ्ते 'गुटर गूं' का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें दिखाया गया कि कैसे अलग-अलग बैकग्राउंड और स्थिति से होने के बावजूद दो जवान बच्चे एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट होते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं। दोनों की प्रेम कहानी एक डर और हिचकिचाहट से शुरू होती है। हालांकि, इसके बाद असली कहानी शुरू होती है।
वेब सीरीज की कास्ट
इस रॉम-कॉम वेब सीरीज Gutar Gu में अश्लेषा ठाकुर ने रितु और विशेष बंसल ने अनुज का किरदार निभाया है। दोनों की जोड़ी सुपरक्यूट है। देखिए इसका ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज
इस शो को Garima Kunzru, Saqib Pandor और गुंजन सक्सेना ने लिखा है। इसे Manpreet Bacchhar, Raunaq Bajaj ने अचिन जैन और गुनीत मोंगा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसमें सतीश रे भी हैं। आप इस शो को 5 अप्रैल से अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…