लगातार उठाई जा रही समस्या
" बताया गया है कि विस्तारा के पायलटों द्वारा जताई गई चिंताएं अलग-थलग नहीं हैं, बल्कि पूरे टाटा ग्रुप की विमानन इकाइयों में मौजूद व्यवस्थागत मुद्दों का संकेत हैं। 70 घंटे के निश्चित वेतन, छुट्टियों की मंजूरी, पर्याप्त आराम समय, अस्थिर रोस्टर, पायलटों को ज्यादा से ज्यादा उड़ान ड्यूटी के लिए खींचना, खराब रोस्टर और असहयोगी काम करने के माहौल जैसे मुद्दे टाटा ग्रुप की विभिन्न एयरलाइंस के पायलटों द्वारा लगातार उठाए जा रहे हैं।""पायलटों के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जहां एचआर ने पायलटों को गंभीर परिणामों की धमकी दी है। इस तरह की धमकियों के सुरक्षा और कार्यकुशलता के हमारे संचालन पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। यह हमारे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।"
