महाराष्ट्र में हमारा गठजोड़ मजबूत, टूटेगा नहीं... एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस ने विरोधियों को कराया चुप
Updated on
16-06-2023 06:50 PM
मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिंदे-फडणवीस और बीजेपी-शिवसेना का गठजोड़ मजबूत है, यह टूटेगा नहीं। दोनों ने यह बात पालघर में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में कही। शिंदे की शिवसेना द्वारा दिन पहले अखबारों में विज्ञापन देकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फडणवीस से ज्यादा लोकप्रिय बताने के बाद गुरुवार को दोनों एक मंच पर आए थे।
फडणवीस ने कहा कि हमारी सरकार महाविकास आघाडी सरकार से ज्यादा मजबूत है। विज्ञापन की वजह से हमारे बीच कोई दूरी आने से रही। विज्ञापन से हमारी सरकार गिर जाए, इतनी कमजोर नहीं है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘यह फेविकोल का जोड़ है, टूटेगा नहीं।’ कार्यक्रम में उन्होंने फडणवीस का उल्लेख ‘लोकप्रिय उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस साहब’ कह कर किया। वहीं, फडणवीस ने भी भाषण की शुरुआत में शिंदे का उल्लेख ‘महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ कहकर किया।
बता दें कि पिछले दो दिन से शिवसेना और बीजेपी के नेताओं के बीच इस बात को लेकर तनातनी चल रही कि शिंदे और फडणवीस में से ज्यादा लोकप्रिय कौन है। दिल्ली तक गया मामला शिंदे और फडणवीस के बीच टकराव का मामला वरिष्ठों तक पहुंचा। शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे विज्ञापन प्रकाशित होने के तत्काल बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। उसके बाद शिंदे और फडणवीस एक साथ पालघर के कार्यक्रम में शामिल हुए।
बंद कमरे में हुई चर्चा
पालघर का कार्यक्रम खत्म होने बाद जब दोनों नेता मुंबई लौटे, तो देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे की सरकारी गेस्ट हाउस ‘सह्याद्रि’ के एक बंद कमरे में काफी देर तक मीटिंग हुई।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…