पंजाब की घटनाओं पर हमारी नजर... अमृतपाल मामले पर कनाडा की विदेश मंत्री का बड़ा बयान
Updated on
26-03-2023 07:29 PM
टोरंटो: पंजाब में इंटरनेट बंद किए जाने को लेकर एक सिख सांसद की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा कि उनका देश राज्य के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है और समुदाय की चिंताओं को दूर करना जारी रखेगा। माल्टन-मिसिसॉगा के सांसद इकविंदर गहीर ने सदन में कहा, 'मेरे सहयोगियों और मैंने पंजाब, भारत में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के बारे में सुना है। कनाडाई लोगों के परिजन और दोस्त, जो पंजाब में हैं, उनकी इंटरनेट तक पहुंच नहीं है।'
इसके जवाब में जोली ने कहा, 'हम पंजाब के घटनाक्रम से वाकिफ हैं और हम इस पर करीबी नजर रख रहे हैं। हम समुदाय के कई सदस्यों की चिंताओं को दूर करना जारी रखेंगे।' गहीर ने संसद में इस मुद्दे को तब उठाया जब कनाडाई सिख सांसदों के एक क्रॉस-सेक्शन ने इंटरनेट और एसएमएस बंद होने पर अपनी चिंता व्यक्त की, जिसने राज्य में सभी को प्रभावित किया। कंजर्वेटिव पार्टी के उप नेता टिम उप्पल ने द ग्लोब एंड मेल को बताया, 'कनाडा के संसद सदस्य के रूप में, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां जाने वाले कनाडाई लोगों के लिए सुरक्षा हो।'
कनाडा में 9 लाख से ज्यादा पंजाबी
ब्रैम्पटन साउथ की लिबरल सांसद सोनिया सिद्धू ने ट्विटर पर कहा, 'मुझे पंजाब से फोन आ रहे हैं और मैं बहुत चिंतित हूं।' सिद्धू ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही सुलझ जाएगी और पंजाब की यात्रा करने वाले कनाडाई कनाडा में अपने परिवारों और दोस्तों के साथ जुड़ने में सक्षम होंगे।' 2021 की कनाडाई जनगणना के अनुसार कनाडा में पंजाबियों की संख्या लगभग 9 लाख 50 हजार, यानी देश की आबादी का लगभग 2.6 प्रतिशत है।
महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया
कनाडा के ओंटारियो में खालिस्तानी समर्थकों की ओर से महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महात्मा गांधी की यह कांसे की प्रतिमा छह फीट की है। जानकारी के मुताबिक इसे भारतीय सरकार ने तोहफे में दिया था, जिसे गुरुवार को नुकसान पहुंचा गया। इसको नुकसान पहुंचाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि मूर्ति पर पेंट स्प्रे किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…