अपने ही कह रहे हैं पकिस्तान की फजीहत, वसीम अकरम की बात सुन शर्म से झुक जाएगा बाबर का सिर
Updated on
10-11-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल बेहाल रहा है। टीम सेमीफाइनल से लगभग बाहर हो चुकी है। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को अपना आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के साथ खेलना है। इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए कुछ ऐसा समीकरण बना है, जिससे उसका सेमीफाइनल में पहुंचना नामुमकिन है। इसी बीच टीम के ही पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने बाबर सेना अपनी भड़ास निकालते हुए मजाक उड़ाया है।
वसीम अकरम ने पाकिस्तान के एक टीवी शो पर कहा कि, 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करनी चाहिए और उसके बाद वह इंग्लैंड को उनके ड्रेसिंग रूम में बंद कर दें इसे मैदान पर आने ही ना दें। पाकिस्तान के लिए यही एक तरीका है कि वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।'
बता दें कि विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम की टीम के प्रति पूर्व खिलाड़ियों का गुस्सा जमकर फूट रहा है। सोशल मीडिया हो या फिर टीवी शो हर जह मौजूदा टीम की कमियां बताते हुए उसकी फजीहत की जा रही है।
8 अंक के साथ 5वें स्थान पर पाकिस्तान
विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी शुरुआत दमदार की थी। बैक टू बैक टीम ने नीदरलैंड्स और श्रीलंका को हराया था, लेकिन भारतीय टीम के खिलाफ मिली हार के बाद जो सिलसिला शुरू हुआ फिर रुकने का नाम नहीं लिया। इसके बाद पाकिस्तान को लगातार चार मैचों में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।
हालांकि पाकिस्तान ने अपने पिछले दो मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा कर लिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
पाकिस्तान के लिए क्या है समीकरण
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सेमीफाइनल का समीकरण काफी मुश्किल है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी टीम अगर पहले बैटिंग करती है तो कम से कम 280 रन से जीत हासिल करनी होगी। वहीं अगर वह लक्ष्य का पीछा करती है तो उसे 3 ओवर के भीतर मैच खत्म करना होगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना ना के बराबर हो गया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…