ऑपरेशन सिंदूर में दिया था पाकिस्तान का साथ
इस साल मई में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की थी। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। यह कार्रवाई अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान का साथ दिया था। पाकिस्तान और अजरबैजान गहरे दोस्त हैं।ऑपरेशन सिंदूर के बाद अजरबैजान ने कई ऐसे बयान दिए थे जो भारत के खिलाफ थे। अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा था, 'हम उन सैन्य हमलों की निंदा करते हैं, जिसमें पाकिस्तान में कई नागरिकों की जान गई और कई लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए हम निर्दोष पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'
