टीम इंडिया से बाहर, IPL में फ्लॉप, खुद को साबित करने के लिए नवजात बच्चे से भी बनाई दूरी
Updated on
27-04-2023 08:42 PM
बेंगलुरु: अपने होम ग्राउंड पर 201 रन के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2.2 ओवर्स में ही 31 रन उड़ाकर जबरदस्त शुरुआत की। इसी स्कोर पर सीजन के टॉप स्कोरर फाफ डुप्लेसिस (17 रन, 7 गेंद) आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली (54 रन, 37 गेंद) ने टीम बैंगलोर का चैलेंज आगे बढ़ाया, लेकिन कोलकाता की सटीक बोलिंग और उम्दा फील्डिंग के आगे होम टीम 179 रन ही बना पाई। केकेआर की इस जीत में वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा और आंद्रे रसेल की सटीक बोलिंग का योगदान रहा। इन तीनों ने कुल 12 ओवर्स में केवल 86 रन खर्चे और सात विकेट निकाले। तीन विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
दिसंबर में पिता बने हैं वरुण
ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक जैसे बड़े विकेट निकालने वाले वरुण चक्रवर्ती ने मैच के बाद कहा कि वह अपना अवॉर्ड नवजात बच्चे और पत्नी को समर्पित करना चाहते हैं। जब कमेंटेटर हर्षा भोगले ने बच्चे को अबतक न देखने की बात कही तो जवाब में कोलकाता के इस धुरंधर ने कहा- आईपीएल खत्म होने के बाद। अपनी प्रोफाइल में दिसंबर 2022 को शेयर की गई एक इंस्टाग्राम रील से वरुण ने दुनिया को पिता बनने की जानकारी दी थी।
गर्लफ्रेंड से रचाई शादी
तमिलनाडु के रहने वाले वरुण चक्रवर्ती ने साल 2020 में अपनी गर्लफ्रेंड नेहा खेडेकर के साथ शादी की। कोरोना वायरस के कारण उनकी शादी को पहले टाल दिया गया था। 17 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़कर वरुण चक्रवर्ती ने पढ़ाई पर फोकस करना शुरू कर दिया था क्योंकि खेल की वजह से पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। 12वीं पास करने के बाद पांच साल तक आर्किटेक्ट की पढ़ाई और फिर जॉब की, लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा तो वापस क्रिकेट का रुख कर लिया। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपनी मिस्ट्री स्पिन से हैरान करने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान रहे रविचंद्रन अश्विन ने साल 2019 आईपीएल में 8 करोड़ 40 लाख रुपये देकर खरीदा था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…