रमजान में पाकिस्तान में हर तरफ हाहाकार, एक दर्जन केले के दाम 500 रुपए, अंगूर 1600 रुपए किलो
Updated on
27-03-2023 07:23 PM
इस्लामाबाद: भयंकर आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान के लिए इस बार रमजान काफी मुश्किल हो गया है। देश में रोजमर्रा की चीजों के अलावा आटा भी आम जनता की पहुंच से दूर हो गया है। साथ ही जो खबरें आ रही हैं, उस पर अगर यकीन करें तो केले और अंगूर जैसे फल तो अब सपने की तरह हो गए हैं। देश में इस समय केला और अंगूर जिस दाम पर बिक रहा है, उसे जानकर आपके होश भी उड़ जाएंगे। मुल्क को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उसे पाकिस्तान की जगह श्रीलंका की मदद करना बेहतर समझा है। अब आगे इस देश का क्या होगा, कोई नहीं जानता।
एक दर्जन केला 500 रुपए का पाकिस्तान में इस समय एक दर्जन केले की कीमत 500 रुपए तक पहुंच गई है। इसके अलावा अंगूर 1600 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा है। प्याज की कीमतों में 228.28 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि आटे की कीमत 120.66 फीसदी तक बढ़ गई है। पिछले दिनों देश में 51 चीजों की कीमतों को ट्रैक किया गया है और हर चीज कई गुना तक महंगी हो गई है। केले की कीमतों को 89.84 फीसदी का इजाफा हुआ है। देश में डीजल इस समय 102.84 फीसदी और पेट्रोल 81.17 फीसदी तक महंगा बिक रहा है। जबकि अंडे की अगर बात करें तो इसके दाम में करीब 80 फीसदी की तेजी आई है। पाकिस्तान का आर्थिक संकट हर गुजरते दिन के साथ गहराता जा रहा है।
47 फीसदी तक बढ़ी महंगाई पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) के अनुसार, संवेदनशील मूल्य संकेतक (एसपीआई) पर आधारित महंगाई दर 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में साल दर साल 47 प्रतिशत दर्ज की गई है। आईएमएफ के एक अधिकारी ने कहा है कि देश के लिए राहत पैकेज अब पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय लेनदारों के बीच फंसकर रह गया है। रॉयटर्स की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान और इसे कर्ज देने वाले देशों को एक प्रस्तावित ईधन मूल्य स्कीम पर साइन करना होगा और इसके बाद यह मसला हल हो जाएगा।
कर्ज पर बातचीत जारी पाकिस्तान और आईएमएफ दोनों के बीच 1.1 बिलियन डॉलर वाले कर्ज के लिए एक समझौते पर बातचीत जारी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने अमीर और प्रभावशाली ग्राहकों को ईंधन के लिए ज्यादा फीस लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि जो भी रकम इससे मिलेगी उसका उपयोग गरीबों के लिए कीमतों में सब्सिडी के लिए किया जाएगा। पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि उनकी सरकार को ईंधन मूल्य निर्धारण योजना पर काम करने के लिए छह सप्ताह का समय दिया गया है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…