ओवल की पिच सभी को देती है धोखा, टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बीच स्टीव वॉ को क्यों कहना पड़ा ऐसा?
Updated on
10-06-2023 08:44 PM
लंदन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत के टीम सिलेक्शन की आलोचना करने वालों में स्टीव वॉ का नाम भी जुड़ गया है। उनका मानना है कि रविचंद्रन अश्विन को टीम में नहीं लेकर भारत ने गलती की। वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई कप्तान वॉ के अलावा सौरव गांगुली, रिकी पॉन्टिंग और संजय मांजरेकर भी भारतीय टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर हैरानी जता चुके हैं।
ओवल की पिच देती है धोखा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा,'हमने एशेज में चार साल पहले यही गलती की थी। द ओवल की पिच हमेशा पेचीदा होती है। यह हरी भरी दिखती है, लेकिन भीतर से सूखी होती है। आप हरी भरी पिच देखकर धोखा खा जाते हैं, लेकिन धूप खिलते ही यह बिल्कुल अलग हो जाती है और तेजी से सूखती है।'
अश्विन को बैटिंग के लिए चुन लेते
उन्होंने कहा कि अश्विन को बोलिंग ही नहीं बल्कि उनकी बैटिंग के लिए भी चुना जा सकता था। वॉ के मुताबिक,'मैं अश्विन को उनकी बैटिंग के लिए ही चुन लेता। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वह नहीं खेल रहे जबकि उन्होंने पांच टेस्ट शतक बनाए हैं। यह अजीब है।' डब्ल्यूटीसी चक्र 2021-2023 में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले अश्विन की जगह रविंद्र जाडेजा को भारतीय टीम में चुना गया।
इसी तरह के विचार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने भी व्यक्त किए। हॉग ने कहा, 'भारत ने एक निर्णय लिया और जैसी भी पिच मिलती उन्हें अश्विन को रखना चाहिए था। भारतीय बोलर आईपीएल खेलकर आए हैं। उन्होंने लंबे स्पेल नहीं डाले हैं। अश्विन और आडेजा एक छोर को थामे रह सकते थे और दूसरे छोर पर तेज गेंदबाजों के दबाव को कम कर सकते थे, जब उनके पास एनर्जी कम हो जाती।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…