Select Date:

पेसर शमी पूरी तरह फिट:बैटिंग कोच बोले- तीसरे टी-20 में खेलने का फैसला मैनेजमेंट करेगा

Updated on 28-01-2025 03:14 PM

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 से पहले सोमवार शाम टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने बताया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट हैं। तीसरे टी-20 से पहले मीडिया ने शमी की फिटनेस पर सवाल किया था।

कोटक ने कहा, 'मोहम्मद शमी फिलहाल फिट हैं, उनके खेलने पर फैसला कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर करेंगे। फिलहाल उनकी फिटनेस पर कोई सवाल नहीं है, लेकिन उनके खेलने पर अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा।

शमी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और 19 फरवरी से खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के टीम भारतीय स्क्वॉड में शामिल हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से राजकोट में खेला जाएगा।

वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में आखिरी बार इंडिया से खेले थे

मोहम्मद शमी ने 19 नवंबर 2023 को आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। वह वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला था। शमी ने उस मुकाबले में एक विकेट लिया था। भारतीय टीम उस मुकाबले में 6 विकेट से हार गई थी।

पिछले साल एंकल सर्जरी कराई थी

शमी ने जनवरी-2024 में इंग्लैंड में एंकल की सर्जरी कराई थी। उसके बाद कई महीने शमी बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कैंप में थे। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2024 में रणजी ट्रॉफी से प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की थी।

इस साल डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन

शमी ने चोट के बाद बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी के राउंड-1 में मप्र के खिलाफ मैच से वापसी की। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली (टी-20) और विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था।

मैच में अच्छा प्रदर्शन करने को तैयार इंग्लैंड- वुड

मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी मार्क वुड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, इंग्लैंड की टीम सकारात्मक है। सीरीज में अभी तीन मैच बाकी हैं और हम उन्हें जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। पहला मैच हारने के बाद दूसरा मैच काफी करीबी रहा, इसलिए अब टीम अगले मैच में ज्यादा प्रयास के साथ मैदान पर उतरेगी। सीरीज का दूसरा मैच बहुत मनोरंजक रहा। टी-20 फॉर्मेट में मैच का रुख तेजी से बदला जा सकता है, वह भी सिर्फ एक ओवर में, इसलिए अब इंग्लैंड की टीम आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.