Select Date:

2 साल तक बीमारी से जूझते रहे पडिक्कल:डेब्यू के बाद बोले नर्वस था यह मुश्किल रात थी; पहले चौके का भरपूर आनंद उठाया

Updated on 09-03-2024 01:23 PM

इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट से डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने कहा है- 'मुझे बीती रात संदेश मिला था कि मैं खेल सकता हूं। मैं नर्वस था। यह मुश्किल रात थी, लेकिन इसके साथ ही आप इसका आनंद भी लेते हो। आपको इसी दिन का इंतजार रहता है। पडिक्कल ने रजत पाटीदार के चोटिल होने के बाद टेस्ट डेब्यू मिला।

वे पिछले 2 साल से ज्यादा समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण अपना बेस्ट नहीं दे पा रहे थे, लेकिन इन परिस्थितियों ने उनका खेल के प्रति लगाव बढ़ाया। पडिक्कल ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने और पेट संबंधी बीमारी के कारण खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे।

पडिक्कल की मुख्य बातें

पडिक्कल ने दूसरे दिन स्टंप्स के बाद कहा- 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आप जो भी काम करते हो उसमें सफलता के लिए अनुशासन होना बेहद जरूरी है। फिर चाहे वह अभ्यास हो या दैनिक जीवन की आदतें या फिर भोजन। मैंने अनुशासित रहने का प्रयास किया और यही मेरा मुख्य लक्ष्य था।'

बीमारी के दौरान मैं बहुत कुछ नहीं कर सका, लेकिन फिर भी मैं चाहता था कि मैं अन्य क्षेत्रों में पीछे ना रहूं। मैंने खुद पर काम जारी रखा, फिर चाहे वह मानसिक हो या फिर छोटी -छोटी चीजें।'

तकनीकी तौर पर मैंने कुछ बदलाव किए, लेकिन मानसिक तौर पर भी मैंने बदलाव किए। मैं यह निश्चित करने की कोशिश की कि मैं खेल का पूरा लुत्फ उठाऊं। पिछले दो वर्षों में मैंने बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेली और तब मुझे एहसास हुआ कि इस खेल से मेरा कितना गहरा लगाव है और मुझे इसकी कितनी कमी खल रही है।

डेब्यू मैच की अर्धशतकीय पारी में 10 चौके लगाने वाले पडिक्कल ने कहा- 'मैंने प्रत्येक चौके का पूरा आनंद लिया, लेकिन पहले चौके का मैंने भरपूर आनंद उठाया, क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट में मेरा पहला रन था।'

65 रन की पारी में 10 चौके जमाए
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच की पहली पारी में पडिक्कल ने 65 रन की लाजवाब पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.