Select Date:

PAK विदेश मंत्री ने मोदी को कसाई कहा:बयान के विरोध में भाजपा का आज देशभर में प्रदर्शन

Updated on 17-12-2022 05:25 PM

पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के PM मोदी पर दिए बयान को लेकर आज BJP देशभर में प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को भी BJP कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा था कि बिलावल को पाकिस्तान का पप्पू कहा जाता है। बिलावल भुट्टो ने गुरुवार को कहा था कि ओसामा बिन लादेन तो मर गया, लेकिन गुजरात का कसाई अभी जिंदा है और वह भारत का प्रधानमंत्री है।

भारत ने कहा शायद 1971 भूल गए
पाकिस्तानी विदेश मंत्री भुट्टो के इस बयान पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बिलावल फेल हो चुके देश के प्रतिनिधि हैं और खुद भी फेल हो चुके हैं। आतंकी मानसिकता वाले लोगों से आप इसके अलावा और क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि शायद भुट्टो 1971 भूल गए हैं।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान से नाराज BJP कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया था। इन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए, लेकिन बेकाबू भीड़ ने बैरिकेड भी तोड़ दिए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कई BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।

तेजस्वी सूर्या ने बिलावल को बताया पाकिस्तान का पप्पू
प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बोले, बिलावल को पाकिस्तान का पप्पू कहा जाता है। पाकिस्तान से ज्यादातर देश किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहते हैं। आज दुनिया मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो रही है। बिलावल की मां बेनजीर भुट्टो की हत्या भी आतंकियों ने की थी। इसके बाद भी वो आतंकियों के साथ खड़े हैं।

‘मेक इन पाकिस्तान टेररिज्म’ पर लगानी होगी रोक
गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UNSC ब्रीफिंग में पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताया था। जिसके बाद बिलावल ने PM मोदी को लेकर यह विवादित बयान दिया। भारत ने पलटवार करते हुए कहा कि पाकिस्तान की इतनी साख नहीं कि वो भारत पर उंगली उठाए। अब ‘मेक इन पाकिस्तान टेररिज्म’ पर रोक लगानी होगी।

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि न्यूयॉर्क, मुबंई, पुलवामा, पठानकोट और लंदन शहर में पाकिस्तान समर्थित और प्रायोजित आतंकवाद के जख्म मौजूद हैं। पाकिस्तान के स्पेशल टैररिस्ट जोन्स से आतंकवाद उत्पन्न हुआ और दुनियाभर में फैल गया। पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को शहीद बताकर इज्जत दी जाती है। हाफिज सईद, लखवी, मसूद अजहर, साजिद मीर और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों को शरण दी जाती है। पाकिस्तान में UN की ओर से घोषित किए गए 126 आतंकवादी और 27 आतंकवादी संगठन मौजूद हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.