Select Date:

PM मोदी के ट्वीट पर आया पाक पीएम शहबाज शरीफ का जवाब

Updated on 01-09-2022 06:12 PM

पाकिस्तान इस वक्त विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है। करीब साढ़े तीन करोड़ लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं और 1200 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावितों के प्रति दुनियाभर से दुआएं आ रही हैं। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की थी और उम्मीद जताई थी कि देश प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों से जल्द ही उबर जाएगा। पीएम मोदी ने इस ट्वीट के दो दिन बाद पाक पीएम शहबाज शरीफ ने रिप्लाई करके पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।

पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम शहबाज शरीफ ने बुधवार को ट्वीट किया, “मैं भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को बाढ़ के कारण हुए मानवीय और भौतिक नुकसान पर शोक व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता हूं। पाकिस्तान के लोग, इंशाअल्लाह, इस प्राकृतिक आपदा के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करेंगे और अपने जीवन और समाज का पुनर्निर्माण करेंगे।”

गौरतलब है कि इससे पहले 29 अगस्त को प्रधान मंत्री मोदी ने कहा था कि वह पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हैं और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, "पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की उम्मीद करते हैं।"

गौरतलब है कि पाकिस्तान में तकरीबन 10 दिन की बारिश के कारण एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा जलमग्न हो चुका है। कई घर बाढ़ में बह गए। फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। साढ़े तीन करोड़ लोग विस्थापन झेल रहे हैं। 1200 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान इस वक्त बाढ़ के साथ ही अभूतपूर्व महंगाई का सामना भी कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.