Select Date:

हिजाब विवाद पर पाक राष्‍ट्रपति अल्‍वी के जहरीले बोल- मुस्लिमों के ‘भीड़ नरसंहार’ की ओर भारत

Updated on 13-02-2022 06:53 PM


-अमेरिकी प्रोफेसर चोमस्‍की का दावा- भारत में इस्‍लामोफोबिया का सबसे घातक रूप बन गया 
इस्‍लामाबाद । भारत के कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर अब पाकिस्तानी राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी ने जहरीला बयान देकर सांप्रदायिकता को हवा देने का काम किया है। अल्‍वी ने कहा कि भारत ‘मुस्लिमों के भीड़ नरसंहार’ की ओर बढ़ रहा है। इसे मोदी सरकार की चुप्‍पी से बढ़ावा मिल रहा है।’ पाकिस्‍तानी राष्‍ट्रपति ने जहां भारत में मुस्लिमों को भड़काने के लिए झूठा दावा किया, वहीं खुद उन्‍हीं के देश में शनिवार को एक शख्‍स की भीड़ ने कुरान का अपमान करने के आरोप में पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। आरिफ अल्‍वी ने यह भी दावा किया कि भारत के शहरों में डरावनी हिंसा हो रही है। उन्‍होंने अमेरिकी प्रोफेसर नोम चोमस्‍की के उस बयान को भी शेयर किया है जिसमें एमआईटी के विशेषज्ञ ने दावा किया था कि ‘भारत में इस्‍लामोफोबिया का सबसे घातक रूप बन गया है।’ चोमस्‍की ने यह भी आरोप लगाया कि भारत के 25 करोड़ मुस्लिम एक ‘सताए हुए अल्‍पसंख्‍यक’ बन गए हैं। एमआईटी प्रोफेसर ने यह भी दावा किया कि मोदी के नेतृत्‍व वाली दक्षिणपंथी हिंदू राष्‍ट्रवादी सरकार के कार्यकाल में कश्‍मीर में ‘अपराध’ बढ़े हैं।
आरिफ अल्‍वी और नोम चोमस्‍की जब भारत के ऊपर आरोप लगा रहे थे, ठीक उसी समय पाकिस्‍तान में भीड़ ने कथित रूप से कुरान की प्रतियां जलाने के आरोप में एक व्‍यक्ति की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। हालत यह हो गई कि पुलिस की मदद मांगने गए शख्‍स को कट्टरपंथियों की भीड़ उठा ले गई और मार डाला। इस हत्‍याकांड के दौरान स्‍थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इससे पहले कर्नाटक हिजाब विवाद पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय राजदूत को तलब किया। पाकिस्तानी मंत्रालय ने कर्नाटक के हिजाब विवाद पर भारतीय राजनयिक के सामने गंभीर चिंता दर्ज करवाई थी। पाकिस्तान ने कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने से रोकने का दावा करते हुए निंदा की। इस पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक इस्लामाबाद में इंडियन चार्ज डी अफेयर्स सुरेश कुमार ने पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए करारा जवाब दिया था।
इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, सूचना मंत्री फवाद चौधरी और विपक्षी नेता मरियम नवाज ने भारत पर निशाना साधते हुए हिजाब विवाद को भड़काने की कोशिश की थी। भारतीय राजनयिक सुरेश कुमार ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। भारत में हर काम एक निश्चित प्रक्रिया के अनुसार होता है। उन्होंने इस्लामाबाद को नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान को पहले खुद का ट्रैक रिकॉर्ड देखना चाहिए। दरअसल, पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के ऊपर जबरदस्त जुल्म ढाहा जा रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की रिपोर्ट में भी पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे अत्याचारों का जिक्र किया गया है। आए दिन पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों पर हमले, देवी-देवताओं की मूर्तियों में तोड़फोड़ की घटनाएं होती रहती हैं। बड़ी संख्या में हिंदू और ईसाई लड़कियों का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन भी करवाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.