Select Date:

फिर भारत के रहम-ओ-करम पर पाकिस्तान, टीम इंडिया करेगी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मदद

Updated on 01-11-2023 02:16 PM
कोलकाता: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर नॉकआउट की रेस से बाहर कर दिया जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी हल्की उम्मीद जीवंत रखी। पाकिस्तान की यह सात मैचों में तीसरी जीत है और उसने चार मैचों में हार के बाद जीत दर्ज की है। बांग्लादेश की ये टूर्नामेंट में छठी हार है इस तरह दो मैच रहने के बावजूद आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर होने वाली ये पहली टीम बन चुकी है। दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए उसे भारत की मदद चाहिए। चलिए समझते हैं कैसे?

भारत की जीत की दुआएं
पाकिस्तान टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत के साथ लगातार चार मैच की हार का सिलसिला खत्म कर चुका है। इस तरह अफगानिस्तान को पछाड़ते हुए बाबर सेना अब पॉइंट्स टेबल पर पांचवें नंबर पर आ चुकी है। उनके पास भी अब छह अंक हैं। अफगानिस्तान के तीन मैच बचे हैं, जबकि पाकिस्तान अब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से अपने 'करो या मरो' वाले मैच खेलने को पूरी तरह तैयार है। अपने दोनों मुकाबले जीतने के बावजूद पाकिस्तान सिर्फ 10 पॉइंट तक ही पहुंच पाएगा, ऐसे में टॉप-चार में पहुंचने के लिए उसे दूसरी टीमों से भी मदद चाहिए। सबसे पहले तो श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत की दुआएं करनी होगी। यदि भारत जीतता है तो श्रीलंका के लिए भी टूर्नामेंट पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

क्या सिर्फ इतना ही काफी है
बेशक, अगर दक्षिण अफ्रीका अपने बचे हुए मैचों में से कोई भी नहीं जीतता है, तो उसके भी 10 अंक हो जाएंगे, जिसकी बराबरी पाकिस्तान कर सकता है। फिर फॉर्म तलाश रही ऑस्ट्रेलिया भी 10 अंकों पर रुक जाएगी। पाकिस्तान के दृष्टिकोण से, उन्हें अफगानिस्तान को हराने और इंग्लैंड और बांग्लादेश से हारने के लिए ऑस्ट्रेलिया की आवश्यकता है, जो एनआरआर को ध्यान में रखते हुए उन्हें 10 अंक पर रखेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.