Select Date:

पाकिस्तान 313 रन पर ऑल आउट मार्श ने मसूद को आउट करने के बाद अंपायर से किया नो बॉल कंफर्म

Updated on 03-01-2024 02:45 PM

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी चुनी। टीम ने पहली पारी में 313 रन बना कर ऑलआउट हो गई। मीर अजमा और आमिर जमाल ने आखिरी विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने 61 रन देकर 5 विकेट लिए।

दोनों ओपनर बिना खाता खोले हुए आउट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और सईम अयूब बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। अब्दुल्ला शफीक को मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। वहीं अगले ही ओवर में जोश हेजलवुड ने सैम अयूब को पवेलियन भेजा। एलेक्स कैरी ने उनका कैच लिया। 4 रन पर पाकिस्तान के दो विकेट गिर चुके थे।

बाबर आजम भी कुछ खास नहीं कर पाए
दोनों ओपनर के 4 रन पर पवेलियन लौटने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम और कप्तान शान मसूद ने पारी को संभालने की कोशिकी और स्कोर 39 रन तक पहुंचाया। दोनों के बीच 57 गेंदों पर 35 रन की पार्टनरशिप हुई।
बाबर 26 रन बनाकर पैट कमिसं की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पैट कमिंस की अंदर आती गेंद उनके पैड से जा लगी। अंपायर ने आउट नहीं दिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने रिव्यू लिया और फैसला उनके पक्ष में रहा। आजम को पवेलियन जाना पड़ा।

मिचेल मार्श ने शान मसूद को आउट करने के बाद अंपायर से कंफर्म किया नो बॉल
बाबर के आउट होने के कुछ देर बाद ही सऊद शकील भी पवेलियन 5 रन बनाकर आकर आउट हो गए। वहीं कप्तान शान मसूद भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। मसूद ने 35 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने 28वें ओवर की पहली गेंद पर मसूद को आउट किया। स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। मार्श ने मसूद के कैच पकड़े जाने के बाद अंपायर की ओर देखा र नो बॉल चेक करने के लिए कहा।
दरअसल उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि क्योंकि 10 गेंद पहले यानी 26 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्श ने मसूद को स्मिथ के हाथों कैच करवा दिया था, लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया। मार्श का अगला पैर लाइन पर था। मसूद को जीवनदान मिल गया। जब मार्श ने दोबारा स्मिथ के हाथों मसूद को कैच करवाया तो वह जश्न मनाने से पहले यह कंफर्म हो जाना चाहते थे कि गेंद सही है या नहीं।

मोहम्मद रिजवान रहे पाकिस्तान के टॉप स्कोरर रहे
मसूद ने बाबर के बाद मोहम्मद रिजवान के साथ 91 गेंदों पर 49 रन की पार्टनरशिप की। रिजवान ने पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 103 गेंदों पर 88 रन बनाए। उनको कमिंस ने हेजलवुड के हाथों कैच करवाया। रिजवान ने आगा सलमान के साथ 101 गेंदों पर 94 रन की पार्टनरशिप की। वहीं आगा ने फिर साजिद खाने साथ 36 गेंदों पर 30 रन की पार्टनरशिप कर स्कोर को 220 रन तक पहुंचाया।

10 वें विकेट के लिए मीर अजमा और आमिर जमाल ने 86 रन की पार्टनरशिप
आमिर जमाल ने अपने टेस्ट करियर का पहल अर्धशतक जमाया। उन्होंने मीर अजमा के साथ 10वें विकेट के लिए 133 गेंदों पर 86 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 227 से 313 रन तक पहुंचाया। जमाल ने 97 गेंदों पर 82 रन बनाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.