Select Date:

इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान पस्त:पहले दिन इंग्लिश टीम ने बनाए 506 रन, 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Updated on 02-12-2022 06:04 PM

17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट खेलने पहुंचे इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में ही अपने आक्रामक इरादे साफ कर दिए। रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन टीम ने 75 ओवर में 4 विकेट पर 506 रन बना डाले। टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पहले ही दिन किसी टीम ने 500 रन बनाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1910 में टेस्ट के पहले दिन 494 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लैंड ने पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने का 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने इस दौरान एक ओवर में 6 चौके जड़े। वह टेस्ट में ऐसा करने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दिन का खेल खत्म होते-होते 15 बॉल पर ताबड़तोड़ 34 रन बनाए। उन्होंने दिन के आखिरी ओवर में 18 रन जड़े। उनके साथ हैरी ब्रूक 101 रन पर नाबाद हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे से दूसरे दिन का खेल शुरू होगा।

4 बल्लेबाजों के शतक
इंग्लैंड के लिए पहले दिन 4 बल्लेबाजों ने शतक जड़े। उनके दोनों ही ओपनर्स ने सेंचुरी लगाते हुए 35.4 ओवर में ही 233 रन की पार्टनरशिप कर डाली। जैक क्रॉले ने 122 और बेन डकेट ने 111 रन की पारियां खेलीं। टीम के लिए 3 नंबर पर उतरे ओली पोप और 5 नंबर पर उतरे हैरी ब्रूक ने भी शतक जड़े। पोप 104 बॉल पर 108 रन बनाकर आउट हुए। ब्रूक 101 रन पर नाबाद हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट 23 रन बनाकर आउट हुए।

112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के पहले दिन 506 रन बनाए। टेस्ट इतिहास में पहली बार पहले दिन 500 से ज्यादा रन बने। इससे पहले टेस्ट के पहले ही दिन सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था। उसने 1910 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट पर 494 रन बनाए थे। इस तरह इंग्लैंड ने 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

हालांकि टेस्ट के किसी भी दिन सबसे ज्यादा 588 रन बने हैं। ये रिकॉर्ड भी भारत और इंग्लैंड के नाम है। दोनों टीमों ने मिलकर 1936 के दौरान मैनचेस्टर टेस्ट में इतने रन बनाए थे। नीचे के ग्राफिक में देखें टेस्ट मैच के किसी भी दिन बने सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड...

हैरी ब्रूक ने एक ओवर में 6 चौके जड़े
इंग्लिश बैटर हैरी ब्रूक ने पहली पारी के 68वें ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 चौके मारे। ब्रूक ने पाकिस्तानी स्पिनर साउद शकील के ओवर में यह कारनामा किया। ऐसा टेस्ट इतिहास में पांचवी बार ही हो सका। ब्रूक से पहले भारत के संदीप पाटील, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल व रामनरेशन सरवन भी ऐसा कर चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
Advt.