पाकिस्तान अब भी बना सकता है सेमीफाइनल में जगह, समझें वर्ल्ड कप के टॉप-4 का अंक गणित
Updated on
28-10-2023 02:51 PM
चेन्नई: बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए मौजूद वनडे वर्ल्ड कप में कुछ भी ठीक नहीं जा रहा है। उन्हें बीते शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने उनको रोमांचक मुकाबले में सिर्फ 1 विकेट से मात दी।
अफ्रीकी टीम इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई। वहीं पाकिस्तान और ज्यादा दिक्कत में आ गई। हालांकि इन दोनों टीमों के बीच इस वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक मैच रहा। जब तक केशव महाराज ने चौका नहीं लगा दिया तब तक किसी को नहीं पता था कि कौन जीतने वाला है। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के मुंह से मैच छीन लिया।
लगातार चौथी हार के बाद पाकिस्तान छठे स्थान पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह मैच जीतना काफी ज्यादा जरूरी था। हालांकि अब भी बाबर सेना सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाइ कर सकती है। लेकिन उन्हें दूसरी टीमों पर काफी ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा।
इस तरह से अब भी पाकिस्तान बना सकती है सेमीफाइनल में जगह
पाकिस्तान को अपने तीनों मैच बड़े मार्जिन के साथ जीतने होंगे। उनका शेड्यूल इस प्रकार है-
31 अक्टूबर, बांग्लादेश
4 नवंबर, न्यूजीलैंड
11 नवंबर, इंग्लैंड
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया को अपने अगले 4 में से 3 मुकाबले जीतने होंगे। उन्हें न्यूजीलैंड को हराना होगा और सभी अन्य मैच हारने होंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया 8 पॉइंट के साथ लीग स्टेज खत्म करेगी जबकि पाकिस्तान 10 अंक के साथ।
वहीं न्यूजीलैंड को बचे हुए अपने सारे मैच हारने होंगे जबकि श्रीलंका और अफगानिस्तान को अपने-अपने 4 मैचों में से कम से कम 2 मुकाबले हारने होंगे। ऐसे में कीवी टीम के लीग स्टेज के बाद 8 पॉइंट ही रह जाएंगे जबकि बाबर सेना 10 पॉइंट तक आ जाएगी। वहीं अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 10 अंक पर टाई हुआ तो उन्हें उम्मीद करनी होगी की कई मैच उनके हक में जाए और उनकी नेट रन रेट काफी बेहतर हो।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…