भारत-अफगानिस्तान संग डबल मोर्चे पर घिरा पाकिस्तान, शहबाज ने सेना को समर्थन का किया ऐलान, अंदर-बाहर के खतरे से लड़ेंगे
Updated on
06-07-2026 01:09 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को एक बयान में देश में बढ़ते चरमपंथी हमलों के बीच सेना को पूरा समर्थन देने का वादा किया। शरीफ ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में ये बातें कही, जिसमें देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, शहबाज ने अंदरूनी और बाहरी खतरों से निपटने के लिए सेना को समर्थन देने का वादा किया।
शहबाज शरीफ के कार्यालय ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री ने देश के सामने आने वाले किसी भी बाहरी या अंदरूनी खतरे के खिलाफ सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के सरकार और पाकिस्तान की जनता के अटूट संकल्प को दोहराया।"
चरमपंथी हमलों से जूझ रहा पाकिस्तान
शरीफ का बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान को अफगानिस्तान से सटे खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में भारी चरमपंथी हमलों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को बलूचिस्तान में BLA के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे ट्रक से पाकिस्तान कोस्ट गार्ड के एक कैंप को निशाना बनाया था। विद्रोही समूह ने इस हमले में 30 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा किया जबकि कई घायल हुए हैं।
भारत और अफगानिस्तान पर आरोप
पाकिस्तान की सरकार नागरिकों और सुरक्षाबलों पर हमले किए लिए भारत पर निशाना साधती है। इस्लामाबाद का कहना है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी जैसे संगठनों को नई दिल्ली से समर्थन मिल रहा है। इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर इन समूहों को अफगान जमीन पर पनाह देने का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी वायु सेना ने अफगानिस्तान के अंदर हमले भी किए हैं, जिसके चलते दोनों के बीच सीधा संघर्ष हो चुका है।भारत और अफगानिस्तान दोनों ही पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हैं। भारत ने साफ कहा है कि पाकिस्तान खुद आतंक की फैक्ट्री है। पाकिस्तान ने क्षेत्रीय अस्थिरता के लिए चरमपंथी संगठनों को पाल-पोस कर बड़ा किया, आज वही उसके लिए नासूर बने हुए हैं। वहीं, अफगान तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान में हिंसक हमले उसकी स्थानीय समस्या है और इस्लामाबाद इसको दोष दूसरों से सिर मढ़ना चाहता है।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से ही तनाव भरे बने हुए हैं। इस हमले को पाकिस्तानी जमीन पर पनाह पाए आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन ने अंजाम दिया था। भारत ने मई की शुरुआत में पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकवादी समूहों के ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की। इसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों का तीखा सैन्य टकराव हुआ।
10 मई को पाकिस्तान के संपर्क करने के बाद दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी, लेकिन इसके बाद भी तनाव बना हुआ है। भारत ने दोनों देशों के बीच पानी के बंटवारे वाली सिंधु जल संधि पर रोक लगा रखी है, जिसे लेकर पाकिस्तान लगातार गीदड़भभकी देता रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर पानी रोका जाता है तो दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ जाएगा।
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…