भारत पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम, जानिए कैसा है उसका वर्ल्ड कप शेड्यूल, पूरा स्क्वॉड
Updated on
28-09-2023 01:34 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को दुबई के रास्ते भारत पहुंची। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर बाबर सेना का ऐसा स्वागत हुआ कि पड़ोसी देश के लोग हैरान रह गए। पाकिस्तानी दल में 18 खिलाड़ी और 13 सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के आगाज से पहले दो प्रैक्टिस मैच खेलने हैं। ये दोनों ही हैदराबाद में ही खेले जाएंगे।
भारतीय सरकार से सिर्फ 48 घंटे पहले मिले वीजा के बाद पाकिस्तान टीम ने राहत की सांस ली। आइए जानते हैं पाकिस्तान टीम का प्रैक्टिस मैचों और वनडे वर्ल्ड कप मैचों का शेड्यूल और बाबर की कप्तानी वाली टीम में शामिल सभी प्लेयर्स के बारे में....
पाकिस्तान टीम का प्रैक्टिस मैचों का शेड्यूल
29 सितंबर: vs न्यूजीलैंड
3 अक्टूबर: vs ऑस्ट्रेलिया
आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम-उल-हक, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, सऊद शकील, सलमान अली आगा। रिवर्ज खिलाड़ी: मोहम्मद हारिस, अबरार अहमद, जमान खान।
आईसीसी विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का शेड्यूल एक मैच छोड़कर पाकिस्तान के सभी मैच भारतीय समयानुसार 2 बजे शुरू होंगे। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुंबई और दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। ये मैच क्रमश: 15, 16 और 19 नवंबर को होंगे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…