पाकिस्तान को नहीं थी ऐसी मेहमाननवाजी की उम्मीद, भारत का ग्रैंड वेलकम देखकर भावुक हुए पड़ोसी
Updated on
28-09-2023 01:42 PM
हैदराबाद: वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत आ गई है। 2016 टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत आए हैं। हालांकि उस टीम का कोई भी खिलाड़ी इस बार टीम का हिस्सा नहीं है। बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान टीम हैदराबाद पहुंची। बुधवार की शाम को राजीव गांधी एयरपोर्ट पर पाकिस्तान टीम का जमकर स्वागत हुआ।
पाकिस्तान टीम का भारत में ग्रैंड वेलकम
पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का हैदराबाद में जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर फैंस भारी संख्या में मौजूद थे। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। टीम बस से होटल पहुंचने के बाद भी वहां खिलाड़ियों को ग्रैंड वेलकम हुआ। सॉल देकर होटल में उनका स्वागत किया गया। एक होटल स्टाफ के हाथ में ऑल द बेस्ट चैंपियंस का पोस्टर भी था।
पाकिस्तानियों को नहीं हो रहा भरोसा
भारत में हुए इस स्वागत का पाकिस्तानियों को भरोसा ही नहीं हो रहा है। भारत की मेहमाननवाजी से वह फूले नहीं समां रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी भारत को इस वेलकम के लिए धन्यवाद कर रहे हैं।
29 को खेलेगी प्रैक्टिस मैच
पाकिस्तान की टीम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर 29 सितंबर को अपना पहला अभ्यास मैच खेलेगी। टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को भी उसे इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को अपने पहले दो मैच भी इसी मैदान पर खेलने हैं। पहले 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स से उसकी भिड़ंत होगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को श्रीलंका से मुकाबला होना है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई और कोलकाता में भी मुकाबले खेलेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…