पाकिस्तान को मिला एक और खूंखार बॉलर, खौफनाक गेंद से बल्लेबाज को किया लहूलुहान
Updated on
28-03-2023 08:27 PM
शारजाह: पाकिस्तान को तेज गेंदबाजों की खान कहा जाता है। कभी वसीम अकरम और वकार यूनिस का खौफ होता था। फिर शोएब अख्तर आए। उसके बाद मोहम्मद समी, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ जैसे गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। अभी शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ और मोहम्मद हसनैन जैसे गेंदबाज हैं, जिनकी रफ्तार बल्लेबाजों को खूब परेशान करती है। इसमें अब एक नया नाम जुड़ गया है- इहसानुल्लाह (Ihsanullah)।
जबड़े पर मारी बॉल
पाकिस्तान सुपर लीग में कमाल दिखाने के बाद 20 साल के इहसानुल्लाह को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शाहजाह में हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज में डेब्यू किया। सीरीज के पहले दो मैचों में टीम को हार मिली लेकिन इहसानुल्लाह ने घातक गेंदबाजी की। तीसरे मैच में तो उनका और खतरनाक रूप देखने को मिला।
11वें ओवर में दूसरी गेंद पर मोहम्मद नबी रन आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर नजीबुल्लाह जादरान क्रीज पर उतरे। इहसानुल्लाह ने उन्हें पहली ही गेंद पटरी हुई फेंकी, जिसकी स्पीड 147.5 किमी प्रति घंटा थी। उनके बल्ले का किनारा लेकर गेंद सीधे जबड़े पर जाकर लगी। पाकिस्तान के विकेटकीपर ने जल्दी से आकर उनका हेलमेट उतारा तो वहां खून निकल रहा था।
रिटायर हर्ट हुए नजीबुल्लाह
जबड़े पर गेंद लगने की वजह से खून निकले के बाद नजीबुल्लाह असहज दिखे। फिजियो भागते हुए मैदान पर पहुंचे। फिजियो के चेक करने के बाद नजीबुल्लाह ने मैदान छोड़ने का फैसला किया। उनके बाद क्रीज पर बैटिंग करने करीम जनत उतरे। पहली ही गेंद पर इहसानुल्लाह ने उनका शिकार कर लिया। तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को खोने के बाद अफगानिस्तान की हार तय हो गई।
सीरीज में लिए सबसे ज्यादा विकेट
इहसानुल्लाह ने तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में 10.5 ओवर डाले। उन्होंने 6 की इकोनॉमी से रन देकर 6 विकेट लिये। वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिये। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 182 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की पारी 116 रनों पर सिमट गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…