पाकिस्तान को मिल गया बाबर आजम का रिप्लेसमेंट, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का उतारा भूत
Updated on
04-08-2025 02:23 PM
लॉडरहिल: पाकिस्तान के सबसे सफल टी20 बल्लेबाज में से एक बाबर आजम की नेशनल टीम में वापसी का इंतजार और बढ़ सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में बाबर आजम को पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान खेल रहे हैं। फरहान भी इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए बल्लेबाजी में धूम मचा रहे हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में फरहान ने कमाल की बल्लेबाजी की। सैम अयूब के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे फरहान ने 53 गेंद में 74 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और तीन चौके भी उड़ाए। फरहान की पारी शुरुआत में जरूर धीमी रही, लेकिन क्रीज पर सेट होने के बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को जमकर कूटा। पाकिस्तान के लिए टी20 में उन्होंने तीसरी फिफ्टी लगाई है।
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दिया 190 रन का टारगेट टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए फरहान के अलावा सैम अयूब ने कमाल का खेल दिखाया। सैम अयूब ने 49 गेंद में 66 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए। फरहान और अयूब के बीच पहले विकेट के लिए 138 रनों की दमदार साझेदारी हुई। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके।
नहीं चला जेसन होल्डर का जादू वेस्टइंडीज के लिए दूसरे टी20 में चार विकेट लेने वाले जेसन होल्डर तीसरे मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 34 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। वहीं शमार जोसेफ मैच में सबसे महंगे रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर में 57 रन लुटा दिए। हालांकि, उन्हें एक सफलता भी मिली। विकेट लेने वाले गेंदबाजों में रोस्टन चेज भी रहे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…