आमिर खान की 'दंगल' देखे बिना ही पाकिस्तान ने लगाया था बैन, अब हो रहा पछतावा, मंत्री के बोल- वो गलत फैसला था
Updated on
27-06-2025 02:04 PM
कहावत है कि अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत...और यह इस वक्त पाकिस्तान पर फिट बैठ रही है। वो इसलिए क्योंकि अब उसे आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को बैन करने का पछतावा हो रहा है। 10 साल पहले लिए अपने फैसले पर वह दुखी है। हैरानी की बात यह है कि 'दंगल' को पाकिस्तान ने देखे बिना ही बैन कर दिया था।
मालूम हो कि पाकिस्तान ने अब भले ही भारतीय फिल्मों को अपने यहां बैन कर दिया हो, पर कभी वहां कई भारतीय फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने अच्छी कमाई की। इससे पाकिस्तान के थिएटर्स को भी काफी फायदा हुआ था। पर आमिर खान की 'दंगल' को वहां रिलीज नहीं किया गया था, जोकि भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। और तो और इसने चीन में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया था।
पाकिस्तान की मंत्री ने 'दंगल' को बैन करने पर जताया अफसोस
पाकिस्तान ने 'दंगल' को अपने यहां बैन करने पर अफसोस जताया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PMLN) की वरिष्ठ मंत्री मरियम ऑरंगजेब ने एक पॉडकास्ट में कहा कि जब 'दंगल' भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हुई, तब वह सूचना मंत्री बनी ही थीं।
पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड की बैन की सिफारिश
मरियम ऑरंगजेब ने कहा, 'अगर मुझे किसी बात का अफसोस है तो वह यह कि जब मैं फेडरल सूचना मंत्री थी तो पाकिस्तान में 'दंगल' की स्क्रीनिंग पर बैन लगा दिया गया था। सेंसर बोर्ड के प्रतिनिधियों और सूचना मंत्रालय के लोगों के साथ मेरी पहली मीटिंग थी। उन्होंने कुछ कारण बताते हुए फिल्म की स्क्रीनिंग पर बैन लगाने की सिफारिश की थी।'
'वो फैसला गलत था, देखे बिना ही 'दंगल' बैन कर दी'
मरियम औरंगजेब ने कहा कि उन्होंने 'दंगल' पर बैन को मंजूरी दी, हालांकि उन्होंने फिल्म नहीं देखी थी। उन दिनों सरकार पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को रिलीज करने की अनुमति देती थी। वह बोलीं, 'डेढ़ साल बाद, मुझे फिल्म देखने का मौका मिला और मुझे एहसास हुआ कि बैन को मंजूरी देने का मेरा फैसला गलत था। यह एक ऐसी फिल्म थी जो हमारी लड़कियों के लिए प्रेरणादायक थी और घर के करीब थी।'
'दंगल' को पाकिस्तान में रिलीज न करने पर यह बोले थे आमिर खान
वहीं, आमिर ने हाल ही 'आप की अदालत' में बताया था कि उन्होंने 'दंगल' पाकिस्तान में इसलिए रिलीज नहीं की क्योंकि वह फिल्म से राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगा और राष्ट्रगान हटवा रहा था। आमिर के मुताबिक, तब उन्होंने फैसला कर लिया था कि वो किसी भी सूरत में 'दंगल' को पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगे।
'दंगल' ने की थी इतनी कमाई, बनाया था रिकॉर्ड
आमिर खान की 'दंगल' ने साल 2016 में रिलीज होने पर टोटल 2024 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इसमें से फिल्म ने चीन में 1234 करोड़ रुपये, भारत में 511 करोड़ रुपये और ओवरसीज में 723 करोड़ रुपये कमाए थे।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…