वनडे में टीम इंडिया पर हावी रहा है पाकिस्तान, लेकिन एशिया कप में कौन है बॉस
Updated on
01-09-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) क्रिकेट की दो सबसे चिर प्रतिद्वंदी टीमें हैं। जब भी दोनों टीमों का मुकाबला होता है तो पूरी दुनिया की नजरें इसी पर होती हैं। स्टेडियम में तो हजारों लोग पहुंचते ही हैं। सड़कों पर सन्नाटा हो जाता है, लोगों का पूरा फोकस मैच पर रहता है। अब एक बार फिर करीब 11 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टक्कर होगी। लेकिन इस बार फॉर्मेट अलग है। पिछले साल टी20 में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी। इस बार वनडे में होगी। करीब 4 साल बाद वनडे में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।
भारत पर भारी पाकिस्तान का पलड़ा
वनडे क्रिकेट में हेड टू हेड की बात करें तो यहां पाकिस्तान का पलड़ा भारत पर भारी है। 1978 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे हुआ था। आखिरी मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप में हुआ। इस बीच दोनों टीमें 132 वनडे मुकाबला खेली हैं। इसमें भारत को 55 जीत मिली है। पाकिस्तान ने 73 मैचों को अपने नाम किया। 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला।
एशिया कप में भारत आगे
एशिया कप की बात करें तो यहां भारत पाकिस्तान पर हावी नजर आता है। टूर्नामेंट में पहली बार 1984 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था। दोनों टीमों के बीच एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 13 मुकाबला खेले गए हैं। टीम इंडिया को इसमें 7 जीत मिली है वहीं पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इस दौरान कई करीबी मुकाबले हुए हैं। भारत के पास कुल 7 एशिया कप ट्रॉफी है वहीं पाकिस्तान सिर्फ दो बार टूर्नामेंट को अपने नाम कर पाया है।
कांटें की टक्कर की उम्मीद
भारत और पाकिस्तान के पिछले 5 वनडे मुकाबले एकतरफा रहे हैं। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि एशिया कप में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। पिछले साल एशिया कप टी20 और टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की तीन बार भिड़ंत हुई थी। तीनों मैच आखिरी ओवर तक गए हैं। फैंस को एक बार फिर कुछ ऐसे ही रोमांच की उम्मीद रहेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…