पाकिस्तान के पास या तो तुर्की या एक और म्यांमार बनने के ऑप्शन, इमरान खान का सेना पर हमला
Updated on
04-04-2023 06:38 PM
लाहौर: पाकिस्तान की सेना पर नये सिरे से प्रहार करते हुए अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि देश के पास दो विकल्प बचे हैं--तुर्की की राह पर चले, या एक और म्यांमार बन जाए। म्यांमार में, सेना ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित आंग सान सू की की सरकार को 2021 में अपदस्थ कर दिया, जबकि तुर्किये में 2016 में राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगान की सरकार गिराने की खूनी सैन्य तख्तापलट की योजना लोगों के सड़कों पर उतरने और सत्ता में बदलाव का प्रतिरोध करने के बाद नाकाम हो गई थी।
पाकिस्तान सेना पर निशाना पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज, हम अपने संवैधानिक इतिहास में एक अहम मोड़ पर खड़े हैं, जहां हम तुर्किये जैसा हो सकते हैं या एक और म्यांमार बन सकते हैं। हर किसी को यह फैसला करना चाहिए कि क्या वे उनकी पार्टी की तरह संविधान, कानून का शासन और लोकतंत्र के साथ हैं; या एक भ्रष्ट माफिया, जंगल राज और फासीवाद के साथ हैं।’’पाकिस्तानी सेना ने देश के करीब 75 वर्षों के इतिहास में आधे से अधिक समय तक शासन किया है और सुरक्षा एवं विदेश नीति के विषयों में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया है। पिछले साल अप्रैल में अपने खिलाफ लाये गये एक अविश्वास प्रस्ताव के जरिये सत्ता से बेदखल होने के बाद से खान की सैन्य प्रतिष्ठान के साथ तकरार जारी है।
चुनाव न होने देने की साजिश खान ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और इसके सहयोगी दल देश में अभी या अक्टूबर में चुनाव नहीं होने देना चाहते । क्रिकेटर से राजनेता बने खान ने कहा कि फरार नवाज शरीफ लंदन में हैं और पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश तथा शीर्ष न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों पर दबाव बनाने की इस आयातित सरकार की फासीवादी तरकीबों के आलोक में शीर्ष न्यायालय और संविधान के साथ खड़े हैं।’’ मंगलवार को आएगा फैसला प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल की अध्यक्षता वाली शीर्ष न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही है और मंगलवार को फैसला सुनाये जाने की संभावना है। गृहमंत्री राणा सनाउल्ला ने कहा कि सरकार प्रधान न्यायाधीश बंदियाल और पीठ के दो अन्य सदस्यों-न्यायमूर्ति इजाज उल अहसन तथा न्यायमूर्ति मुनिब अख्तर के खिलाफ एक मामला लाने पर विचार कर रही है। पीएमएल-एन और इसके सहयोगियों ने आरोप लगाया है कि ऐसा माना जा रहा है कि प्रधान न्यायाधीश बंदियाल और कुछ अन्य न्यायाधीश इमरान खान की पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…