Select Date:

अजीत डोभाल का रूस दौरा टेंशन में पाकिस्तान

Updated on 19-08-2022 05:27 PM

NSA अजीत डोभाल दो दिन के रूस दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने रूस के सुरक्षा सलाहकार निकोलाई पत्रुशेव से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान अफगानिस्तान, आतंकवाद और रूस-यूक्रेन जंग पर बातचीत हुई। डोभाल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से भी मिल सकते हैं। बहरहाल, इस दौरे को लेकर पाकिस्तान टेंशन में है। इसकी वजह यह है कि अफगानिस्तान में रूस और भारत नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। तालिबान को भी भरोसे में लिया जा रहा है। पाकिस्तान इससे अलग-थलग महसूस कर रहा है। उसे लगता है कि रूस और भारत मिलकर अफगानिस्तान में उसके साजिशी मंसूबे नाकाम कर देंगे।

चीन भी अफगानिस्तान में बड़ी दखलंदाजी की कोशिश कर रहा है। वो यहां से यूरोप तक बेल्ट एंड रोड कॉरिडोर निकालना चाहता है। भारत, अमेरिका और यूरोपीय देश उसकी इस कोशिश को नाकाम करने के लिए कमर कस चुके हैं।

पाकिस्तान परेशान क्यों
15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था। तब पाकिस्तान को लग रहा था कि अब तो उसकी मनमानी चलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान ने तालिबान को अमेरिका के खिलाफ भरपूर सपोर्ट दिया। ISI ने तालिबान को खूब हथियार और पैसे दिए। दूसरी तरफ, वो अमेरिका को भी भरोसे में लेता रहा।

हालांकि, जब तालिबान हुकूमत आए तो उन्होंने पाकिस्तान और ISI को भाव देना मुनासिब नहीं समझा। अब तालिबान भारत की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है। भारत ने अफगानिस्तान में करीब 23 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया था। 20 साल में अफगानिस्तान में विकास से जुड़े कई काम किए। ऐसे में तालिबान भारत के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता है। अफगानिस्तान की संसद के अलावा कई इमारतें, स्कूल, हॉस्पिटल और एजुकेशन सेंटर ऐसे हैं जो भारत ने वहां बनाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.